सुबह जल्दी कैसे उठे, 100% अचूक उपाय

सुबह जल्दी कैसे उठे, 100% अचूक उपाय

नमस्कार दोस्तों
आज हम उन लोगों के बारे में जानेंगे जो सुबह जल्दी नहीं उठ पाते। यहां पर सुबह जल्दी उठना, सूरज उदय के पहले उठना होता है। यू ट्यूब, इंटनरेट, मैगजीन में ऐसे कई सारे बहुत सारे पॉइंट्स ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे। जिसमें लोग ज्ञान फेंकते रहते हैं कि आप यह चीजों का पालन कर लीजिए।  यह यह बातों का पालन कर लीजिए। सुबह 4:00 बजे उठ जाएंगे। इसमें बोलते हैं कि एक्साइटेड रहिए, दिमाग शांत रखें और उठने के लिए अलार्म भी सेट कर लीजिए। 
सुबह जल्दी कैसे उठे, 100% अचूक उपाय

चलो मान लीजिए एक समय के लिए सब चीजें अच्छी भी हो सकती हैं। लेकिन आपको क्या लगता है आप इन सब बातों को लंबे समय तक फॉलो कर सकते हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप कर सकते हैं या नहीं। अब हो सकता है कई लोग हां बोल दे। कई लोग बिल्कुल मना ही कर दे कि यह नहीं कर सकते।


आप ने अलग-अलग बातों का पालन कर लिया होगा लेकिन अब मेरी बातों को फॉलो करें।  मैं आपको जो बताऊंगा वह पूरा प्रैक्टिकल है। मैं खुद करता हूं। आप भी करिए आप पर भी ये हंड्रेड परसेंट यह काम करेगा ही करेगा।  

1 दिन पहले करें तैयारी

जैसे अगर आपको जल्दी उठना है तो आपको 1 दिन पहले से प्लान करना होगा। मतलब जल्दी सोना होगा।  इस बात का पालन करना ही होगा। नहीं तो बात ऐसी हो जाएगी आप 12:00 बजे सो रहे हैं और 4:00 बजे उठ रहे है। ना तो वह आपके लिए ठीक रहेगा। ना आपके काम के लिए ठीक रहेगा। ना आपकी सेहत के लिए ठीक रहेगा। इसलिए अगर आपको जल्दी उठना है तो जल्दी सोना भी होगा। यहां पर जल्दी सोने का मतलब 10:00 बजे से पहले आपको रात को 10:00 बजे के पहले सो ही जाना है। कई लोग बोलेंगे यार मेरे तो 10:00 बजे नींद नहीं आती तो मैं क्या करूं।  वह लोग मेरी आगे की बात सुने।

रात को जल्दी नींद ना आने के कारण

क्या आपको पता है कि आप को जल्दी नींद क्यों नहीं आती। इसमें पॉइंट नंबर एक आप खाना लेट खाते हैं। आपका डिनर लेट होता है। रात में 8:00 के बाद होता है। 

पॉइंट नंबर दूसरा वह है कि मोबाइल चलाना। जी हां जो कि मोबाइल चलाने से नींद उड़ जाती है। जितनी नींद आपको आ रही होगी बची खुची नींद भी उड़ जाएगी। 

अब इसमें पॉइंट नंबर तीसरा यह कि मैं ऐड करना चाहता हूं आप डिनर तो लेट करते हैं। वो एक मेन चीज है। लेकिन आप डिनर के साथ ऐसा कुछ खा पी लेते हैं या डिनर ही ऐसा कर लेते हैं जो भारी हो। जो पचने में बहुत भारी हो। अब मैं आपको यहां पर भारी चीजों पर इसलिए फोकस कर रहा हूं क्योंकि भारी चीज पचने में ज्यादा देर लगाती है। 

जब आप रात को 8:00 बजे 9:00 बजे डिनर करेंगे या भोजन करेंगे या सुबह 4:00 बजे उठेंगे तो आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि आप बिल्कुल फ्रेश उठेंगे। अगर आप ऐसा करते हैं तो 4:00 बजे उठेंगे। तो आपको ऐसा लगेगा कि सिर पर किसी ने बहुत भारी बोझ रख दिया। किसी ने छाती पर बहुत भारी बोझ रख दिया है। शरीर में भारीपन फील होगा। 

रात को जल्दी भोजन करना

सीधी सी बात है जल्दी से सोना। जल्दी से जल्दी नींद लानी है तो जल्दी भोजन भी करना होगा। आपने सुना होगा कि सूर्य अस्त के बाद भोजन करना वर्जित है मना है। वही नियम पालन कीजिए। देखेंगे की आपको जल्दी नींद आने लगेगी और आप सुबह उठकर एकदम फ्रेश फील करेंगे। एग्जैक्ट टाइम ले लेता हूं आपको 7:00 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाना है। आपको भूख प्यास लगे तो आप उसमें दूध पी सकते हैं। वह भी गाय का दूध। अगर जठराग्नि ज्यादा भड़की हुई है। तो उसमें भैंस का दूध भी पी सकते हैं और आप देख लेना कि आपकी पाचक अग्नि कितनी तेज और कितनी मंद है। 

डिनर के साथ साथ लंच भी जल्दी करना होगा

अब सीधी सी बात आपको अपना डिनर जल्दी करना है तो अपना लंच भी जल्दी करना होगा। 12:00 बजे के पहले अपना लंच कर ले और 7:00 बजे से पहले अपना डिनर कर ले। 

मोबाइल चलाना छोड़ दे देर रात तक

अभी दूसरे पॉइंट में ऐड किया था। मोबाइल चलाने से नींद नहीं आती। मान लो अगर आप नींद आ भी रही है। आप फिर भी मोबाइल चलाते हैं। तो बची कुची नींद भी उड़ जाएगी।  इसलिए मोबाइल चलाना रात को अवॉयड करें। जितना काम आपका मोबाइल में हो वह पूरा दिन में कर ले। 

रात्रि में हल्का और सुपाच्य भोजन करें

इसमे मैं डिनर के बारे में मैं एक और पॉइंट बताना चाहता हूं। आप डिनर को हैवी ना ले। भारी ना ले। जब डिनर हैवी हो जाता है। तो व्यक्ति को सुबह जगने में जल्दी उठने में दिक्कत होती है। अगर आपने डिनर 7:00 बजे से पहले कर लिया है। तो आप चाहे 2 घंटे के बाद सो भी सकते हैं या 3 घंटे के बाद भी सो सकते हैं। मतलब 9:00 भी सो सकते हैं और 10:00 बजे भी सो सकते हैं। जब भी आप सोए उसके आधे घंटे पहले एक गिलास दूध जरूर पिए। 

शाम को खाना खाने के बाद रोशनी से दूर रहें

हो सके तो शाम को खाना खाने के बाद ज्यादा रोशनी से दूर रहे। भारी डिनर से भी दूर रहे। हो सकता है आपको प्रॉब्लम 1 दिन रहे, 2 दिन भी हो। लेकिन सहन कर लेना। यह पूरा routine आपको पूरा फॉलो करना है। एक हफ्ते तक इसमें मैं आपको गारंटी देता हूं कि यह routine अपने फॉलो कर लिया तो आठवें दिन आपको कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। तो दोस्तों आज के लिए इतना ही। 
धन्यवाद।

सुबह जल्दी कैसे उठे, 100% अचूक उपाय सुबह जल्दी कैसे उठे, 100% अचूक उपाय Reviewed by Tarun Baveja on August 07, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.