ये 25 आदतें आपका मोटापा कम जरूर करेंगी।

नमस्कार दोस्तों
अगर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाए तो मोटापे को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है ऐसे ही 25 छोटी-छोटी आदत हमने इस आर्टिकल में बताई हैं जोकि मोटापा कम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
1. सुबह जल्दी उठे। इसकी तैयारी के लिए रात को जल्दी सो जाएं।

2. Morning walk जरूर करे। हो सके तो रनिंग करें।
रनिंग ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि इसमें शरीर के सभी अंगो की एक्सरसाइज हो जाती है।

3. शरीर में कब्ज बिल्कुल भी ना रहने दें। मॉर्निंग वॉक का फायदा तभी ज्यादा होगा जब हमारा पेट खाली है।

4. अगर कब्ज है तो त्रिफला की मदद से इसे दूर किया जा सकता है।

5. नमक का प्रयोग बहुत कम मात्रा में करें। अगर हो सके तो बिल्कुल ना करें। नमक को छोड़ने से आश्चर्यजनक लाभ मिलता है।

6. चीनी का प्रयोग बिल्कुल बंद कर दें। चीनी के स्थान पर गुड़ खाएं वह भी कम मात्रा में।

7. चिकनाई का प्रयोग कम से कम करें। देसी गाय का देसी घी ले सकते हैं। यह मोटापा नहीं बढ़ाता है।

8. मैदा और मैदे से बनी वस्तुओं का त्याग कर दे।मैदे से बनी वस्तुएं पेट की चर्बी बढ़ाती हैं और कब्ज भी करती हैं।

9. डेयरी उत्पादों का इस्तेमाल कम से कम करें। 

10. फलों का अधिक से अधिक प्रयोग करें हो सके तो दोपहर को सिर्फ फल ही खाएं।

11. केले का प्रयोग ज्यादा ना करें। इसमें ज्यादा मात्रा में कैलरी होती हैं।

12. मसालेदार और गरिष्ठ भोजन को त्याग दें उसके स्थान पर उबला हुआ सात्विक भोजन करें।

13. दिन में फल खाएं अगर फल नहीं है तो सलाद के रूप में कच्ची सब्जियां जैसे की मूली टमाटर खीरा चुकंदर आदि खाएं।

14. कम से कम आधा घंटा ऐसा व्यायाम जरूर करें जिसमें पसीना खुलकर बह जाए।

15. कपालभाति अनुलोम विलोम प्राणायाम मोटापा कम करने में विशेष भूमिका निभाता है। किसी योग्य योगा ट्रेनर के सानिध्य में योगाभ्यास जरूर करें।

16. दिन में केवल दो बार भोजन करें और अगर तीन बार भोजन करना ही है तो एक भोजन में केवल फल खाएं।

17. रात का खाना सूर्यास्त से पहले पहले खा ले और बहुत ही कम मात्रा में खाएं।

18. रात के खाने और नाश्ते में कम से कम 16 घंटों का अंतर होना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं कुछ दिनों तक। तो आप देखेंगे इस का आश्चर्यजनक परिणाम आपको मिलेगा

19. सरदिया है तो गुनगुना पानी पिए और अगर गर्मी है तो फ्रिज का पानी ना पिए बल्कि घड़े का ठंडा पानी पीये।

20. ठंडा पानी पीने से हमारे शरीर के अंगों को अधिक काम करना पड़ता है जिससे मोटापा बढ़ता है।

21. वैसे तो दो भोजन के बीच में 8 घंटे का अंतर होना चाहिए लेकिन अगर आप तीन बार खा रहे हैं तो कम से कम 5 घंटे का अंतर होना चाहिए।

22. भोजन में 8 घंटे का अंतर देने से पहला गाया हुआ भजन अच्छे से पच जाता है। और उसके बाद शरीर खुद मोटापे को कम करने में जुट जाता है।

23. खाने में लिक्विड का प्रयोग अधिक से अधिक करें याने की तरी वाली सब्जी ज्यादा खाएं जैसे की दाल, आलू तरी वाले आदि।

24. आप दूध पी सकते हैं परंतु दो बार मलाई उतरा हुआ दूध ही पिएं।

25. हमेशा प्रसन्न चित्त रहें ज्यादा टेंशन ना ले किसी बात की। रिसर्च में पाया गया है हर बात की टेंशन लेने वाले व्यक्ति पर भी मोटापे का असर आता है।
ये 25 आदतें आपका मोटापा कम जरूर करेंगी। ये 25 आदतें आपका मोटापा कम जरूर करेंगी। Reviewed by Tarun Baveja on February 18, 2020 Rating: 5

1 comment:

Powered by Blogger.