दोस्तों अगर आप 40 की उम्र को पार कर गए हैं और अगर आप 25 की उम्र जैसा दिखना चाहते हैं तो कुछ नियम आपको गांठ बांध लेनी चाहिए यह आर्टिकल इसी के बारे में है।
आज मैं इस आर्टिकल में कुछ ऐसे नियम आपको बताऊंगा जिससे आप अपनी उम्र से बहुत ज्यादा यंग दिखेंगे और आपके स्वास्थ्य में बहुत बड़ा परिवर्तन होगा तो ये नियम बहुत ही आसान है। लेकिन कुछ लोग इन नियमों की वजह दवाओं के भरोसे अपनी जिंदगी काटते हैं या किसी बीमारी के फल स्वरुप डॉक्टरों की ओर रुख करते हैं। लेकिन अगर वह पहले से ही नियमों को आजमा ले तो वो यंग भी दिखेंगे और बहुत सारी बीमारियों से बचे रहते हैं।
दोस्तों पहला नियम यह है कि सुबह सुबह सबसे पहले 1 से 2 ग्लास हल्का गर्म पानी पिए। पहला काम आपको यह करना है कि हल्का गुनगुना पानी या गर्म पानी आपको पीना है। यह सबसे सुनहरा पीरियड होता है आपके शरीर का। जब रात भर आपके शरीर ने रिपेयर का काम किया होता है और वहां से टॉक्सिंस रिलीज किए होते हैं। जब आप खाली पेट में हल्का गर्म पानी पिएगे तो ये उन हार्मफुल टॉक्सिंस को शरीर से निकाल देगा। इसके पीने से आपका मेटाबॉलिज्म भी 25% तक बढ़ जाएगा। जिसके कारण आपको वेट लॉस करने में बहुत आसानी होगी। इससे आपका पाचन ठीक रहेगा और टॉक्सिंस बाहर निकल जाने के कारण आपका स्किन यंग और तेज युक्त दिखने लगेगा। गर्म पानी पीने से को फायदे होते हैं उनकी लिस्ट बहुत लंबी है।
इसलिए मैं अगले नियम की ओर चलना चाहूंगा।
अगला नियम यह है कि जब भी आप खाना खाए तो खाना खाने के तुरंत बाद पानी ना पिए। तो बहुत सारे लोग जैसे ही खाना खाते हैं। खाना खाने के तुरंत बाद एक गिलास पानी पी लेते है। लेकिन प्रॉब्लम यह है कि जब आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो ये आपकी जठराग्नि को डाइल्यूट कर देता है ल। ये आपके डाइजेस्टिव जूसज को पतला कर देता है। जिससे आपकी जठराग्नि वीक पड़ जाती है ओर आपका खाना ढंग से पच नहीं पाता। अगर आपको पानी पीना ही है तो खाना खाने के कम से कम 1 घंटे बाद पिएं। तब तक आपका पाचन ठीक ढंग से हो जाएगा।
दोस्तों अगली चीज यह है कि खाना खाने के बाद कुछ लोगों को देखा गया है कि वो कोल्ड ड्रिंक पीते हैं। इस पर उन लोगों का तर्क ये होता है कि इसको पीने से हमारा खाना डाइजेस्ट हो जाता है। यह सरासर गलत है। जब आप खाना खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीते हैं। तो ये आपके शरीर में एसिडिटी को बढ़ा देता है। यह बुरी आदत भी आप खाना खाने के तुरंत बात ना करें।
खाने के तुरंत बाद नहाना भी बिल्कुल गलत है। अगर खाना खाने के तुरंत बाद नहाते हैं तो मैं बताता हूं कि आपके साथ क्या होता है। जब आप खाना खाते हैं। उसके बाद आपके शरीर का सारा ब्लड सरकुलेशन आपके पेट के इर्द-गिर्द दौड़ रहा होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप शरीर का मुख्य काम अभी खाने को पचाना है। इसलिए शरीर अपना ध्यान केंद्रित कर देता है। लेकिन जब आप उसी समय नहा लेते हैं तो नहाने के कारण आपके शरीर की ठंडक को गर्मी देने के लिए आपके शरीर का यही ब्लड फ्लो जो पेट के इर्द-गिर्द रहना चाहिए था वो शरीर के हर हिस्से में जाने लगता है। इस प्रकार जो ब्लड फ्लो खाने को पचाने के लिए जरूरी था उसे आप नहाने के कारण छीन लेते हैं। और खाना पचने में बहुत दिक्कत होती है। इसलिए आप खाना खाने के बाद तुरंत बिल्कुल नहीं नहाएं।
खाना खाने के बाद बहुत से लोगों को सोने की आदत होती है। रात को जब वह खाना खाते हैं उसके तुरंत बाद वह बिस्तर पर चले जाते हैं। आपका शरीर वेट गेन तब करता है। जब वह ज्यादा कैलोरीज लेता है और कम कैलोरीज खर्च करता है। लेकिन अगर हम खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर चले जाते हैं। तो आपके शरीर को चांस नहीं मिल पाता कैलोरीज को बर्न करने का कैलोरीज खर्च करने का। इसलिए खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही सोने जाए या यूं कहिए कम से कम 2 या 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए सोने से पहले।
लेट नाइट खाना एक बहुत ही बुरी आदत है जिसके कारण आपका वजन बढ़ता है।
दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया ऐसी चार आदतों के बारे में जिनको अगर आपने अपनाया तो ज्यादा उम्र के होने के बावजूद भी आप कम उम्र के लगेंगे।
40 की उम्र में 25 का दिखना चाहते हो तो यह चार नियम गांठ बांध लो।
Reviewed by Tarun Baveja
on
February 19, 2020
Rating:

No comments: