पानी पीने के 25 नियम
1. पानी हमेशा बैठ कर पीना चाहिए। कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए।
2. एक बार में घट घट करके पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि घूंट घूंट करके पानी पीना चाहिए जिससे की लार अंदर जा सके।
3. भोजन करते वक्त बीच में पानी कभी भी नहीं पीना चाहिए।भोजन से आधा घंटा पहले या 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।
4. कुछ फलों जैसे कि तरबूज खीरा और खरबूज के ऊपर पानी नहीं पीना चाहिए।
5. सुबह उठकर पानी पीना बहुत अच्छा है यह शरीर में हानिकारक टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है।
6. ग्लास में पानी नहीं पीना चाहिए। लोटे में ही पानी पीना चाहिए
7. फ्रिज का ठंडा पानी कभी नहीं पीना चाहिए।
8. सुबह उठकर जो हम उषा पान करते हैं यानी कि पानी पीते हैं अगर वह गुनगुना है तो बहुत अच्छा है खासतौर से सर्दियों में।
9. अगर उषा पान गर्मी में करते हैं तो नॉर्मल पानी पी सकते हैं।
10. व्यायाम करने से पहले पानी पी सकते हैं ऐसा करने से मांसपेशियों को ताकत मिलती है।
11. व्यायाम के तुरंत बाद पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए क्योंकि शरीर गर्म होता है इससे सर्द गर्म होने का डर रहता है।
12. उल्टी दस्त की समस्या में पानी में नमक और चीनी मिलाकर उसका घोल बनाकर 1 दिन में तीन चार बार पीना चाहिए।
13. अगर किसी व्यक्ति को खाने के समय प्यास लगती है तो वह पानी की जगह छाछ पी सकता है और वैसे भी खाने के बाद छाछ पीना बहुत ही अच्छा होता है।
14. प्रेगनेंसी और स्तनपान के दौरान प्रचुर मात्रा में पानी पीना चाहिए इससे गर्भ में शिशु को पोषण भी मिलता है और अगर बच्चा मां का दूध पी रहा है तो दूध भी अच्छा आता है।
15. अगर हम कम मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे कब्ज होने का खतरा बना रहता है।इसलिए अगर आपको कब से है तो प्रचुर मात्रा में पानी पिया।
16. प्रचुर मात्रा में पानी पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते रहते हैं जिससे हमारा खून साफ होता है।
17. टॉक्सिंस बाहर निकलने के कारण और खून साफ होने के कारण हमें चर्म रोग नहीं होते हैं जैसे कि पिंपल्स एक्ने खुजली आदि।
18. व्रत या उपवास के दौरान पानी जरूर पीना चाहिए क्योंकि इस समय शरीर टॉक्सिंस को बाहर निकालने का काम करता है और पानी शरीर की इस प्रक्रिया में मदद करता है।
19. कई बार बालों का झड़ना, अनिंद्रा और चर्मरोग पानी कम पीने की वजह से होते हैं।
20. बीमारियों जैसे उच्च रक्तचाप बुखार दस्त आदि में पानी जरूर पीते रहना चाहिए।
21. गर्मियों में जब पसीना अधिक मात्रा में निकलता है उस दौरान पानी पर्याप्त मात्रा में जरूर पिए।
22. किसी भी प्रकार के गर्म भोजन के बाद पानी पीना और धूप से आने के बाद पानी पीना सही नहीं है।
23. बूढ़ों को, कमजोरों को और बीमार मनुष्यों को छोड़कर सभी को ठंडे जल से स्नान करना चाहिए चाय मौसम सर्दी का ही क्यों ना हो।
पानी पीने के 25 नियम
Reviewed by Tarun Baveja
on
February 19, 2020
Rating:

No comments: