क्या घर में रखी महाभारत गृह कलेश का कारण है?
नमस्कार दोस्तों
आज हमारे घर में रामायण मिल जाएगी, गीता मिल जाएगी ,लेकिन महाभारत नहीं मिलेगी। आपने राम कथा सुनी होंगी लेकिन महाभारत कथा कभी नहीं सुनी होगी। इसका बहुत बड़ा कारण है हमारे मन में एक अफवाह फैलाई गई है। रूढ़िवाद के कारण। किस कारण फैलायी गई है? मैं यह नहीं जानता। नहीं कह सकता। लेकिन आज भी समाज में प्रचलित है अफवाह फैलाई गई है। महाभ्रन्त धारणा बन गई है की महाभारत का पाठ महाभारत की शिक्षा जिस घर में पढ़ाई जाएगी, जो महाभारत को पड़ेगा उसके घर में कलेश होगा अर्थात ग्रह कलेश होगा। लड़ाई झगड़ा बढ़ जाएगा।

क्या है यह अफवाह
यह अफवाह है इसीलिए आज हमारे समाज के पास महाभारत ग्रंथ रहा नहीं। दोस्तों पुस्तक तो होती ही पढ़ने के लिए है लेकिन एक ऐसी धारणा मन में बैठा दिए गए कि पुस्तक रामायण, गीता को पढ़ो। अगर महाभारत की पुस्तक पढ़ोगे तो उसका निश्चित रूप से आपको बुरा प्रभाव पड़ेगा। गलत प्रभाव पड़ेगा। आपके घर में झगड़ा हो जाएगा।
रूढ़िवादी और गलत अफवाह
यह अत्यंत रूढ़िवादी और गलत भ्रांतधारण अफवाह है। कायरता में लोगों ने इसे मान भी लिया जो सत्य नहीं है। यदि यह सत्य होता तो आज पांच में से दो शादी टूट जाती हैं। बाकी एक शादी भी ठीक प्रकार से भी नहीं चल पाती है। उसमें भी झगड़ा होता है जबकि उन लोगो के घरो में आज महाभारत है ही नही।
यह अफवाह गलत कैसे हैं?
बिना महाभारत के इतना नीचे यह समाज गिर गया है। तो निश्चित रूप से यह अफवाह गलत है। यदि महाभारत पढ़ने से लड़ाई बखेड़ा खड़ा हो जाता हो तो हमें हथियारों के बलबूते पर अपनी सीमाओं की रक्षा करने की जरूरत नहीं थी। केवल पाकिस्तान में जाकर महाभारत का पाठ करना है। पाकिस्तान बर्बाद हो जाएगा आपस में लड़कर के। ये अत्यंत ही मूर्खता पूर्वक अफवाह फैलाई गई। लोगों ने इस मूर्खतापूर्वक अफवाह को माना है। वह निश्चित रूप से कायर हैं। श्री राम और श्री कृष्ण के वंशज कहलाने के लायक नहीं हैं ऐसा मैं मानता हूं।
महाभारत पढ़ने से समाज को लाभ होगा
मेरा निश्चित मत्त है जिस घर में महाभारत का पाठ होगा।उसकी शिक्षाओं को लेकर यदि हम आगे बढ़ेंगे तो हम किसी भी प्रकार की समस्या का आसानी से समाधान ढूंढ लेंगे। दोस्तों जो गलतियां हमारे पूर्वजों ने की थी।इतिहास ऐतिहासिक पुस्तके पढ़ने का लाभ होता है। उन गलतियों को हम ना दोहराये। जो अच्छाइयां उन्होंने धारण की थी। उन अच्छाइयों के पथ पर वह आगे बड़े थे। आज हम पुनः फिर से लागू करें। यह इन ग्रंथों का ऐतिहासिक महत्व और लाभ है।
महाभारत का निरंतर पठन-पाठन से होने वाले फायदे
यदि महाभारत का पाठ निरंतर हमारे देश के परिवारों में पढ़ा जाता तो हम कभी भी विदेशी आक्रांताओं के गुलाम नहीं बनते। अंग्रेजों के गुलाम नहीं बनते। ऐसी मेरी धारणा है। मेरी धारणा मिथ्या नहीं है एकदम सत्य है।
लगभग हर समस्या का समाधान करती है महाभारत
आने वाले मेरे टॉपिक में महाभारत इस प्रकार आएंगी कि आपको एक-एक चीज का पता चल जाएगा जो मैं यह कह रहा हूं वह निश्चित रूप से सत्य है। अर्थात जो महाभारत को पढ़ लेगा। उसकी शिक्षाओं को धारण कर लेगा। वह कभी किसी समस्या में फस नहीं सकता। हर समस्या का समाधान महाभारत करती है।
क्या शिक्षा मिलती है महाभारत से
महाभारत कहती है किसी भी कार्य की सफलता के लिए आपको उसका एक बैकअप जरूर रखना चाहिए। उसका विकल्प जरूर रखना चाहिए। यदि आप सफल होना चाहते हैं। हमने भी इसी प्रकार से आगे बढ़ना प्रारंभ कर दिया है और लोग भी महाभारत की शिक्षा को लेकर आगे बढ़ रहे है आप भी आगे बढ़े और इस शिक्षा को शेयर करें।
समस्याओं का समाधान करती है महाभारत
एक वैकल्पिक शिक्षा जो हमारे महाभारत से मिली है।उसको हम स्वयं के आचरण में धारण कर रहे है और आगे बढ़ रहे हैं ताकि कल को कोई समस्या ना आए। दोस्तों मैं मूल रूप से यह कहना चाहता हूं कि इस टॉपिक में महाभारत की शिक्षा को अगर कोई धारण करेगा तो वह कभी भी इस संसार में कोई भी समस्या में नहीं पढ़ सकता। यदि समस्या कोई दुख उसको आएगा आसानी से बचने का तरीका ढूंढ लेगा। ऐसा मेरा निश्चित मत्त है।
महाभारत अवश्य पढ़ें
कृपा करके महाभारत को पढ़ सके तो पढ़े। नहीं तो आप इस टॉपिक को हर भारतीय के घर तक पहुंचाने की कृपा जरूर करें। ताकि उनको पता चल जाए महाभारत का ग्रंथ कोई अछूत ग्रन्थ नही है। यह ग्रंथ हमारे हाथ से निकल गया तो हमारे समाज का आधार हिल जाएगा। ऐसा मेरा मानना है। इस ऐतिहासिक ग्रंथों को अपने हाथ से हुम् कभी ना निकलने दे। ये मैं प्रार्थना करता हूं।
धन्यवाद।
क्या घर में रखी महाभारत गृह कलेश का कारण है?
Reviewed by Tarun Baveja
on
August 04, 2021
Rating:

No comments: