ये 5 चीजें दही के साथ खाना अमृत है

*  दही खाने के फायदेः  वैसे तो दही खाना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। किंतु यदि दही के साथ कुछ ऐसी चीजों को मिलाकर, जो दही के विरुद्ध ना हो और दही को और अधिक दमदार बनाती हो। तो आज हम ऐसी ही चीजों के बारे में आपसे डिस्कस करेंगे। आइए शुरू करते हैं,।

* नंबर 1: मिश्री या खड़ी शक्कर। दही खाना पौष्टिक है और उसके साथ यदि मिश्री भी खाई जाए तो वो उसको और भी अधिक दमदार और मजेदार बना देती है। मिश्री की मिठास से दही की शक्ति और भी अधिक बढ़ जाती है। जिससे ये सभी सातों धातुओं की बहुत तेजी से पुष्टि करता है। साथ ही साथ में मिश्री ठंडी है, जिससे कि दही की गर्मी को शरीर में कंट्रोल में रखती है, खून साफ करती है और वात पित्त कफ का शरीर में बैलेंस बनाए रखती है।

* नंबर 2: मूंग। सभी दालों में सबसे बेस्ट है, मूंग। क्योंकि यह पचने में बहुत ही हल्की, रूखी और ठंडी है। दही पचने में भारी और तेजी से शरीर में कफ और पित्त को बढ़ा देती है। मूंग का हल्का और ठंडा पन दही को कंट्रोल में रखता है। मूंग को दही के साथ खाने से बॉडी में कफ और पित्त का बैलेंस बना रहता है और साथ ही साथ बॉडी का टेंपरेचर भी समान बना रहता है; क्योंकि आयुर्वेद में दही को गर्म और मूंग को ठंडा कहा गया है, जो कि पूर्णतया सत्य है। और साथ में मूंग, दही को और दमदार भी बना देता है।

* नंबर 3: शहद। शहद की शक्ति और दही का स्वाद बॉडी के लिए परफेक्ट जोड़ है। दही खाने से आने वाला आलस, मोटापा और भारीपन। इन सब को शायद अपने ठंडे, रूखे और वातकारक क्षमता के कारण बैलेंस में रखता है। ये खून और पित्त की गर्मी और कफ को भी कंट्रोल में रखता है। साथ ही साथ अपने 'संधान' नामक विशेष 'जुड़े रहने की शक्ति' के कारण दही के साथ इसका जोड़ एकदम परफेक्ट है।

* नंबर 4: घी । दुनिया में केवल एक चीज के लिए उधार लेने को कहा गया है, वो है "घी"। सभी स्नेहों में सर्वोत्तम घी, जब दही के साथ मिलता है, तो समझो जैसे सभी पौषक तत्व मिल गए हो। बॉडी बनानी हो या दिमाग को दमदार करना हो, ये सुपर फार्मूला है। इससे बुद्धि, शुक्र धातु, कफ, मैंथ सब कुछ बढ़ता है। ये सभी तरह के विष, पागलपन, उन्माद, शरीर में पतलापन, वात पित्त के कारण होने वाले रोग, इन सभी को सुधार देता है। इसलिए तो जहां घी और दही का चिकनापन है, वहां रोगो का टिकना नामुमकिन होता है।

* नंबर 5: आंवला।  दही खाने से शरीर में होने वाले ब्लॉकेज या चर्म रोग को, आंवला पूरी तरह से ठीक कर देता है। साथ ही साथ दुनिया का सबसे बेस्ट टॉनिक आंवला, दही के साथ मिल जाने पर बुढ़ापे के कारण होने वाली सभी तरह की कमजोरियों को मिटा देता है। अगर कोई व्यक्ति दही को बिना इसके इन पांच चीजों के खाए जो दही को दमदार बनाती हो, तो दही नाराज होकर शरीर में बुखार, खून की सभी बीमारियां, सभी तरह के चर्म रोग, पांडु, खून का ना बनना, ऐसी बहुत सी बीमारियों को कर देता है।

       इसलिए अगली बार दही खाते समय उसके इन 5 बूस्टर को मत भूलना। साथ ही साथ ध्यान रखें.. दही रोज नहीं खाना चाहिए और रात को दही भूल कर भी मत खाएं। दही गर्म है, इसलिए सर्दियों में इसका मजा जरूर ले, पर इसके बूस्टर के साथ। जैसे मिश्री, मूंग, शहद, घी और आंवला।
ये 5 चीजें दही के साथ खाना अमृत है ये 5 चीजें दही के साथ खाना अमृत है Reviewed by Tarun Baveja on July 24, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.