* दूध के साथ क्या खाएं और क्या ना खाएं: इस दुनिया में हर चीज के दोस्त और दुश्मन दोनों होते हैं। वैसे ही दूध के साथ भी है, कि किन चीजों के साथ दूध पीना चाहिए जो कि दूध के दोस्त हैं और आपके शरीर को फायदा करेंगे। अब दूध के कुछ दुश्मन भी है। जिनके साथ आपको दूध कभी नहीं पीना चाहिए।
अगर आप उन चीजों के साथ दूध पीते हैं तो इसके कई खतरनाक इफेक्ट आपके शरीर में मिलते हैं। जैसे कि, बहरापन, गूंगापन या फिर शरीर में सफेद-सफेद दाग हो जाना, कुष्ठ चर्म रोग ऐसी कई चीजें होती हैं। तो वो कौन सी चीज है, जो दूध की दुश्मन है। जिनके साथ दूध को कभी नहीं पीना चाहिए, उन सब के बारे में आज हम डिस्कस करेंगे। कि कौन-सी चीज दूध के साथ विरुद्ध है, जहर है। उनका प्रयोग नहीं करना चाहिए।
* दूध के दुश्मन पदार्थ: आयुर्वेद में दूध दूध के दुश्मनों के बारे में या जिनके साथ दूध नहीं लेने लेना चाहिए। तो जितनी भी गर्म चीजें हैं, जो लिक्विड फॉर्म में है। उनके साथ दूध को कभी नहीं लेना चाहिए जैसे कि, लिक्विड और गर्म चीज क्या। जैसे कि आपने सूप पिया और सूप पीने के लिए आप दूध पी रहे हैं तो वह विरुद्ध है। जैसे कि टमाटर का सूप पिया या बहुत से मार्केट में चाइनिज सूप और भी बहुत होते हैं, लिक्विड गर्म चीजें लेने के बाद फिर दूध लेना यह एक जहर है।
मूली या हरे पत्ते की जो भी साख है, वो दूध के साथ दुश्मन है। तो हरे पत्ते की आप जब भी सब्जियां खा रहे हैं या हरे पत्ते की सब्जियों के बने कोई भी प्रोडक्ट यूज कर रहे हैं। जैसे कि पालक पनीर या मिक्स वेजिटेबल या इस तरह कि आप सब्जियां खा रहे हैं तो उसे खाने के बाद दूध पीना आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं है। आगे कहते हैं कि जो तेल है, तेल और दूध का रिलेशन नहीं बनता इसलिए तेल के प्रोडक्ट खाने के बाद या तेल जैसी चीजें। जैसे की भजिया, पकौड़ा, पराठा अगर वो तेल से बनाकर आपने खाया है और उसके तुरंत बाद अगर आप दूध पीते हैं या साथ में दूध पीते हैं तो वो आपको नुकसान करेगा।
और कुछ फलों और सब्जी है जो आपको दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। जैसे- सरसों की सब्जी है, वो भी आपको बिल्कुल नहीं लेना चाहिए, दूध के साथ। फलों में जो कैथ होता है, कैथ का जो फल होता है जामुन है, उसे दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। नींबू, कटहल इस तरह के फल भी दूध के साथ नहीं लेने चाहिए, क्योंकि वह अच्छे नहीं है। केला, अनार या सभी खट्टे फल दूध के साथ नहीं खाने चाहिए। केला भी दूध का विरोधी है, जी हां.. केला और दूध एक दूसरे के विरुद्ध है। आयुर्वेद कहता है कि केले के साथ दूध विरोधी है, इन दोनों का मैच नहीं है और अगर आप दूध के साथ केला खाते हैं या केला खाकर तुरंत दूध पीते हैं तो ये विरोधी हैं, ये कहीं ना कहीं आपके शरीर को नुकसान ही पहुंचाएगा।
इसके बाद जो खट्टे फल है, जैसे कि खट्टा अनार है। उसके साथ भी आपको दूध नहीं पीना चाहिए और शार्ट में एक शब्द कहते हैं कि जितने भी अम्ल पदार्थ है। जितने भी खट्टे नेचर के फल है, वो चाहे कोई भी हो। अगर आप उनका सेवन कर रहे हैं, तब दूध ना पिए या उन चीजों को खाने के बाद दूध पीना आपके लिए फायदेमंद नहीं होगा। और क्या चीज है जो दूध के साथ विरोधी का काम करती है
जैसे कि आप में से बहुत से लोग जानते हैं, मछली और दूध एक दूसरे के एकदम विरुद्ध अपोजिट होते हैं, वो साथ में कभी नहीं खाने चाहिए। मांस, जो लोग नॉन वेज खा रहे हैं, चाहे वह किसी भी प्रकार का चिकन, मटन या नॉनवेज वाली चीजें खा रहे हैं। तब उसको खाने के बाद तुरंत दूध पीना या नॉनवेज खा तो रहे हैं या ऊपर से दूध पी रहे हैं। मांसाहार करने के बाद अगर आप दूध पीते हैं तो ये दोनों की दोनों चीजें शरीर के लिए विपरीत या फिर जहर का काम करेगी।
मूंग और मूली के खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए। मूंग की सब्जी है या मूंग का वड़ा है या मूंग की कोई भी चीज आप खा रहे हैं तो मूंग के खाने के बाद या मूंग के कोई भी प्रोडक्ट यूज करने के बाद आपको दूध नहीं पीना चाहिए। गुजरात के कुछ एरिया में हमने ऐसी परंपरा देखी कि लोग शाम को मूंग और चावल की खिचड़ी खाते हैं और ऊपर से दूध पीते हैं। तो उन लोगों में हमने यह भी पाया कि उन्हें चर्म रोग या जोड़ों की दर्द की समस्या वहां बहुत है। अगर आप मूंग का सेवन कर रहे हैं तो तब दूध आपके लिए अच्छे नहीं है। मूली अगर आप खा रहे हैं तो कभी भी दूध नहीं पीना चाहिए।
* क्या होता है, इन सभी चीजों को दूध के साथ खाने से: आयुर्वेद में कहा गया है कि कुष्ठ रोग होता है अर्थात सभी तरह के जितने आप चर्म रोग जानते है। जैसे- एग्जिमा, आर्टीकेरिया या फंगस इंफेक्शन जितने भी आप चर्म रोग जानते हैं। वो कुछ भी उसका नाम दे दीजिए, वो सभी चर्म रोग होने का सबसे मुख्य कारण है, वो विरुद्ध आहार है या दो ऐसी चीजें खाना जिनका आपस में मेल नहीं बनता है।
आयुर्वेद में जो कहा है, कि साग, जामुन या एल्कोहलिक प्रोडक्ट। एल्कोहल कि आप कोई भी चीज यूज कर रहे हैं। आप ने शराब पी है या खाना खाने के बाद आपने किसी तरह का ऐसी चीज खायी, जिसमें नेचुरल एल्कोहल है, वो भी नहीं। खास करके आयुर्वेद के आसव अरिष्ट है जिनके अन्दर नेचुरल एल्कोहल फॉर्म हो जाता है, वो भी अगर आप पी रहे हैं तो भी आपको दूध नहीं पीना चाहिए। क्या होगा इसको करने के बाद अगर आपने दूध पिया तो आयुर्वेद में कहा गया है जैसे सांप का जहर। अगर सांप किसी को काट ले तो उसका जहर है जो व्यक्ति को खत्म करता है। ऐसे ही ये चीजें हैं। अगर आपके दूध के साथ खाएंगे तो आपका शरीर वो खत्म करेगा।
बहरापन, अंधापन या फिर बोलने की जो शक्ति है वो खत्म हो जाना और शरीर का कलर ही बदल जाना। आपने बहुत से लोग देखे होंगे जो पहले बहुत सुंदर होते हैं और तव्चा बहुत सुंदर थी और अचानक से उनकी त्वचा बिगड़ने लग गई, स्किन की बहुत सी बीमारियां आने लग गई, ये सारे के सारे रोग होते हैं। ये सब चीजें प्राण को भी हरने का भी काम करती है और कुछ लोग अब कहेंगे कि हम तो कई बार दूध के साथ विरोधी चीजें खाते हैं, हमें तो कुछ नहीं हुआ। तो ये सारी की सारी चीजें शरीर में स्लो पॉइजन की तरह काम करती हैं। धीरे-धीरे शरीर को मारने का काम करता है तो इसका इफेक्ट तुरंत नहीं मिलता, जो लोग लंबे समय तक इसका सेवन करते है उसमें ये विष की तरह काम करता है और धीरे-धीरे कुष्ठ सब ये बीमारी करके प्राण लेने का काम करता है।
तो अगर आप दूध पी रहे हैं तो इन सब बातों का आप ध्यान जरूर रखें। इसे आप कहीं पर लिखकर रख लीजिए या आप जहां भी खाना बनाते हैं, वहां पर इसे चिपका कर रखिये। इसका ध्यान तब विशेष रखना है, जब आपके घर में छोटे बच्चे हैं और उन्हें आप दूध के बहुत सारी चीजें देते हैं तो इनमें से जो भी प्रोडक्ट है। वो अगर आप खिला रहे हैं तो बच्चों को दूध ना दें। या फिर दूध पीने दिया हैं तो ये सब चीजें जो आपको बताई गयी है, वो सारी चीजें ना दे।
दूध के साथ क्या खाएं क्या नहीं - आयुर्वेदानुसार
Reviewed by Tarun Baveja
on
July 24, 2020
Rating:

No comments: