झड़ते बाल और सफेद बाल इन दोनों समस्याओं को दूर करने की अचूक औषधि - केश रसायन

झड़ते बाल और सफेद बाल इन दोनों समस्याओं को दूर करने की अचूक औषधि - केश रसायन


नमस्कार ,दोस्तों मैं आयुर्वेद के कुछ नुस्खे देता ही रहता हूं। मेरी पूरी कोशिश होती है कि मैं कोई भी नुस्खा दू। तो वो मेरा खुद का अजमाया हो। या मेरा कोई अनुभव हो। तभी मैं आपको बताता हूं। दरसल आप यह ना सोचें कि मैं बस ऐसे ही बोलता रहता हूं। तो आज के टॉपिक में मैं आपको बताऊंगा। कि बालों को काला करने के लिए एक चूर्ण जो आप बड़ी आसानी से बना सकते हैं।  जिन लोगों की भी ख्वाहिश रहती है की बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं।  बहुत ज्यादा या झड़ रहे हैं बहुत ज्यादा।  उनके लिए बहुत ही कारगर होगा।

एक बात में इस टॉपिक से पहले कह देना चाहता हूं।  कि आप यह ना सोचें कि अगर वो बाल आपके 50 साल की उम्र में सफेद हो रहे हैं। वह भी पूरे के पूरे काले ही हो। जो बाल समय से पहले सफेद हुए हैं। उनका इलाज करना बनता है। जो समय आ गया है जिनका और कई लोग तो मानते ही नहीं है।  कि हमारा समय आ गया है बाल सफेद का। तो वो डाई लगाकर उसको ढकते हैं।  जितनी आप डाई ज्यादा लगाएंगे।  उतने बाल आपके ज्यादा सफेद होंगे।  फिर यह मेडिसिन असर नहीं करेगी। ये मेरा बताने का फर्ज है कि बाद में हम आयुर्वेद को गाली दे। वह भी अच्छा नहीं लगता। तो चीज ने अपना काम करना है और आपने अपना काम करना है।

आपने अपनी डाइट भी बदलनी है। खट्टी चीजें कम खानी है। ज्यादा एसिडिक फूड नहीं खाना। ताकि आपको इस दवाई का पूरा आसर हो। तो ये नुस्खा क्या है इसमें चार चीजें इस्तेमाल होंगी आपको लेना है 100 ग्रामआवला, सूखा आंवला पंसारी वाले से मिलेगा या आंवला चूर्ण भी ले सकते हैं। और 100 ग्राम भृंगराज लेना है। भृंगराज यह भी एक तरह का छोटा पौधा होता है। सूखाकर या ड्राई जब आप मार्किट से लाएंगे तो ये पत्ते पत्ते की तरह झाड़ीदर सा होगा। तो भृंगराज आप फ्रेश लाइएगा आप पंसारी वाले से।  बहुत पुराना होगा तो उसमें जाला लगा होगा आपको पता लग जायेगा उसमे खुशबू नहीं होगी। उसमें  ग्रेस नहीं होगी। जड़ी बूटी की चमक खत्म हो जाती है।यही पहचान होती है।

आप दो-चार बार जड़ी बूटी को देखते हैं तो समझ आ जाती है। की कौन सी अच्छी कौन
सी बुरी।  तो सौ ग्राम भृंगराज ले लिया 100 ग्राम उस में डाल दो। आप काले तिल, काले तिल अच्छी क्वालिटी के लीजिएगा। कई लोग काला तिलों को और ज्यादा रंग लगा देते हैं। उसको और ज्यादा पॉलिश्ड दिखाने के लिए तो यह भी गलत है। परख करके यह तीनों चीजें ले ली। तो उसमें आप 100 ग्राम मिश्री डाल लीजिए। यानी कि चार सारी चीजें 100 -100 ग्राम हो गई। मतलब चारो चीजें मिलाकर 400 ग्राम हो जाएंगी।  अगर किसी को डाइबिटीज है बहुत ज्यादा मीठे का प्रेज है। तो वह मिश्री ना भी डाले तो चलेगा। लेकिन डाल लिया जाए तो औषधि गरमी नहीं करती। जैसे कि काले तिल गर्म है। लेकिन फिर भी अगर मिश्री डल गई तो सारा कुछ बैलेंस हो जाएगा।

तो उसका एक-एक चम्मच सुबह शाम लेना है। सुबह खाली पेट पानी से और आधा घंटा कुछ ना लें। सुबह उठते ही ले सकते हैं जैसे आप  सदा पानी पीते हैं। फिर ऐसे ही रात को सोते वक्त दूध वगैरा पीते हैं। हालांकि इसके बाद दूध लिया जा सकता है।  फिर आधे घंटे बाद। तो आप इसे ले सकते हैं। रेगुलर इसे 3 महीने तक लीजिए। आपको पता चल जाएगा कि जो रूट में जो बाल थे ऐसा तो नहीं होता कि  बाल काले ही होते हैं। और नीचे से नए काले बाल आते हैं। पुराने तो सफेद ही रहने हैं जो हो गये है सफेद। आपको वेट इतना करना पड़ेगा। आपको इतनी तड़पन नहीं रखने की भाई कल मैंने देखा कि सफेद थे और अगले हफ्ते भी सफेद है ऊपर वाले सफेद ही रहने है जो नीचे से नए आएंगे वह काले आएंगे इसका नियम होता है।

इसके साथ आप अपनी डाइट पर भी ध्यान दें। तेल अच्छा मालिश करें। मैंने एक टॉपिक बताया था। कि खुद आंवले का तेल घर में बनाने के लिए।  कई लोगों ने बनाया उन्होंने बताया कि पहली बार में ही बाल सॉफ्ट हो गए। अब झड़ते नहीं हैं जिनके झड़ने बंद हो गए। समझ लो कि उसके सफेद होने भी बंद हो जाएंगे। कई लोगों को कफ़ रहता है तो कफ़ भी ना रहने दे। आपने आप को मालिश करके शरीर को गरम रखे। त्रिकुटी की चाय मैंने आपको बताई थी कि त्रिकुटी की चाय से कफ़ सुखाए।

यह चीजें करते रहेगे तो आपके बाल भी काले हो जाएंगे। और आप स्ट्रेस ना ले।  आप स्ट्रेस लेकर यह दिखाते हैं कई बार कि शायद मैं स्ट्रेस नहीं लूँगा तो यह काम नहीं हो सकता।  बड़े रास्ते होते है हर प्रॉब्लम को सॉल्व करने के। आप दो-तीन समझदार लोगों की राय भी ले सकते हैं। लेकिन स्ट्रेस न ले। चर्चा करें अपना दिल हल्का करें किसी से।  अपने अंदर दबाकर भी न रखे चीजों को।

यह था आज का टॉपिक बालों को काला करने का नुस्खा जो कि मैंने कई लोगों पर आजमाया है। फिर मैंने आपको बताया है। इसको रसायन भी बोलते है। केश रसायन का प्रयोग 3 महीने तक लगातार करना है।  उसके बाद फिर आप कंटिन्यू करना चाहते हो  आपको  कोई प्रॉब्लम बाकी है तो आप 15 दिन बंद करके।  फिर 3 महीने ले सकते हैं।  ऐसे कितनी भी देर कंटिन्यू किया जा सकता है कई सालों तक।  ये आपके बालों को मजबूत बनाएगा। एक बार आपकी सालों के इग्नोरेन्स ने आपको सफेद बाल दिये एक बार लगभग साल भर अपने ले भी लिया तो ये आपको बहुत फायदा करेगा। शरीर को पुष्ट बना देगा। तो आज के लिए इतना ही। नमस्कार।

झड़ते बाल और सफेद बाल इन दोनों समस्याओं को दूर करने की अचूक औषधि - केश रसायन झड़ते बाल और सफेद बाल इन दोनों समस्याओं को दूर करने की अचूक औषधि - केश रसायन Reviewed by Tarun Baveja on March 05, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.