प्राकृतिक घरेलू क्रीम गोरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए

दोस्तों जब भी त्वचा का ख्याल रखने की बात आती है। तब क्रीम ही ऐसी चीज होती है। जिसके बारे में हर व्यक्ति सोचता है। फिर चाहे त्वचा का रंग गोरा करना हो या फिर पिंपल्स या किसी भी तरह के दाग धब्बों से छुटकारा पाना होहै। हर तरह की समस्या में क्रीम का  इस्तेमाल ही सबसे ज्यादा होता है। क्योंकि आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल में हर व्यक्ति अपनी त्वचा के लिए ठीक तरह से समय नहीं दे पाता है और इस लिए ऐसी स्थिति में क्रीम का यूज़ करना सबसे आसान होता है। स्किन से रिलेटेड हर तरह की प्रॉब्लम के लिए बाजार में हर तरह की क्रीम मौजूद है। जो की त्वचा को गोरा करने और दाग धब्बों को हमेशा के लिए खत्म करने का दावा करते है। लेकिन उनमें कई तरह के हार्मफुल केमिकल होते हैं। जो कि हमारी स्किन को पतला करके उसे समय के साथ-साथ सेंसिटिव बनाते जाते हैं। इस वजह से लंबे समय तक किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करते रहना हमारी त्वचा के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसलिए आज के इस article में मैं आपको बताऊंगा त्वचा को गोरा चमकदार और बेदाग बनाने के लिए घर पर ही आसानी से बनाए जा सकने वाली दो बहुत ही आसान और पूरी तरह प्राकृतिक क्रीम जिसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर मौजूद दाग धब्बों को हटाएगा और चेहरे की रंगत निखार कर उसे और अधिक चमकदार बनाएगा।


दोस्तों हम जो पहला क्रीम बनाने जा रहे हैं। उसे दिन और रात दोनों समय लगाया जा सकता है। लेकिन अगर इसे केवल रात के समय लगाया जाए तो इसका असर ज्यादा होता है।  इसे बनाने के लिए हमें जरूरत होगी बादाम, निंबू के छिलके , ओलिव आयल यानी की  जैतून का तेल ,  चंदन पाउडर ,गुलाब जल और ताजे नारियल की। यह सारी ही चीजे इस क्रीम को बनाने के लिए बहुत जरुरी है। और यह सब मार्किट में आपको आसानी से मिल भी जाएगी लेकिन फिर भी अगर आपको इन में से कुछ चीजें नहीं मिल पाती है। तो उसकी जगह आप कुछ और दूसरी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वह सारी चीजें कौन सी है। उसके बारे में आगे आप इस Article में जानेंगे। इस क्रीम को बनाने के लिए हमें ताजे नारियल की मलाई की जरूरत होगी। यह आपको किसी भी नारियल या फ्रूट्स वाले के पास आसानी से कम दाम में मिल जाएगी। जब भी आप नारियल खरीदें  तो नारियल वाले को पतली मलाई वाला नारियल निकालने को ही कहे क्योंकि पतली मलाई के इस्तेमाल से बहुत अच्छा और स्मूथ क्रीम बनता है। किसी भी चीज को फ्रेश यानी की ताजा इस्तेमाल किए जाए तो इसका असर हमेशा कम समय में ही दिखने लगता है। नारियल से निकली ताजी मलाई हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद होती है। और गर्मियों के मोसम में इसके इस्तेमाल से हमारी त्वचा पर हुआ धूप का असर भी खत्म होता है। और स्किन में एक चमत्कारी बदलाव आता है।

इसे बनाने के लिए हमें निंबू के छिलको की जरूरत होगी। इसके लिए आप मोटे छिलके वाला ही नींबू ले क्योंकि  मोटे निंबू की परत भी ज्यादा मोटी होती है। जिससे कि स्किन निकाला आसान हो जाता है। छिलको को निकालते समय ध्यान रहे कि हमें इसकी सिर्फ उपरी परत को ही निकालना है। जब इसका सफेद हिस्सा दिखाई देने लगे तब इसे छीलना बंद कर दे। इसे करने के लिए कद्दूकस करने वाले टूल का प्रयोग करना सबसे बेहतर होता है। फिर उसके बाद एक चम्मच निंबू के छिलको को तीन से  चार चम्मच यानी कि लगभग 30 एम एल ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर रात भर के लिए रख दे अगर आप इसे रात भर के लिए नहीं रखना चाहते तो इसे डबल बोइलिंग मेथड में पांच से छह मिनट गरम करके एक घंटे के लिए छोड़ दे ऐसा करने से निंबू के छिलको में मौजूद आयल पूरी तरह ओलिव आयल यानी जैतून का तेल अच्छी तरह मिक्स हो जाता है। और इस तरह से यह निंबू और जैतून का तेल बन जाता है। इसके इस्तमाल से हमारी स्किन पर कमाल का रिजल्ट आता है। और अगर आप चाहें तो ऑलिव ऑयल की जगह नारियल या फिर बादाम का तेल भी यूज़ कर सकते हैं। इसके बाद हमें बादाम के पाउडर की जरूरत होगी बादाम का पाउडर आप मार्केट से बना हुआ भी ले सकते हैं। और अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसे घर पर बनाने के लिए 8 से 10 बादाम को पानी में दो से तीन घंटे भिगोकर रख दें ऐसा करने से इसके छिलके नरम हो जाएंगे फिर इसके छिलको को निकाल अगर आप ज्यादा देर तक बदाम को भिगो कर नहीं रखना चाहते तो केवल एक से दो मिनट के लिए बादाम को गरम पानी में उबाल ले ऐसा करने से भी इसके छिलके निकालना आसान हो जाता है। इसके बाद बादाम को मिक्सर में अच्छी तरह चलाकर इसका पाउडर बना ले। इसका पाउडर जितना ज्यादा बारीक होगा उतना ही ज्यादा  स्मूथ क्रीम हम इससे बना पाएंगे। इसके बाद दो से तीन चम्मच बदाम के पाउडर में एक चम्मच नींबू और जैतून का तेल और एक चम्मच गुलाब जल मिलाए। फिर इसमें दो चम्मच ताजे नारियल की मलाई मिलाकर एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाए चंदन पाउडर आप को किसी भी आयुर्वेदिक या कॉस्मेटिक की शॉप पर आसानी से मिल जाएगा और अगर आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। फिर इन सारी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह चलाकर इसका पेस्ट  तैयार कर लें। अगर यह पेस्ट पतला रहता है। इस तरह से यह क्रीम तैयार हो जाएगा।  इसमें बादाम और चंदन हमारी त्वचा पर मौजूद दाग  धब्बो को  तेजी से कम करते हैं और चेहरे पर कालापन हटाकर उसकी रंगत को निखारते हैं। इस तैयार क्रीम से रोजाना रात को अपने चेहरे पर अच्छी तरह मसाज करें और रात भर इसे अपने पर चेहरे पर ही लगा रहने दे। इसके अलावा अगर आप चाहे इसे दिन में भी यूज़ कर सकते हैं। और इसे इसी अनुपात में अधिक मात्रा में भी बनाकर चेहरे के साथ साथ शरीर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शरीर पर लगाने के लिए इसमें , जैतून निंबू के रस और नारियल की मलाई की मात्रा को बड़ा दे। ताकि यह थोड़ा पतला हो जाए और हमारी स्किन पर अच्छी तरह लग सके और इसमें जो हमने नींबू और जैतून का तेल बनाकर मिलाया है। वह चेहरे पर मौजूद पिंपल के दाग और झाइयों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन या फिर किसी भी तरह के दाग धब्बे हैं। तो आप उन्हें हटाने के लिए सिर्फ इस आयल से भी अपने चेहरे पर की मसाज कर सकते हैं।

इस क्रीम को आपको किसी ठंडी जगह या फिर रेफ्रिजरेटर में ही रखना है और अगर आप इसे लंबे समय तक इस्तमाल करना चाहते हैं। तो इसमें एक विटामिन ई की कैप्सूल का ऑयल मिला दे। विटामिन ई भी हमारी  स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। हर चेहरे पर लगाने वाली क्रीम में इसका इस्तेमाल होता ही है। यह कैप्सूल आपको 20 से 30 रुपए तक में ही किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। इस क्रीम को अगर आप रोजाना रात में लगाकर सोते हैं। तो 10 से 15 दिनों के अंदर ही आपको अपने चेहरे में बहुत अधिक बदलाव नजर आएगा। चेहरे पर मौजूद दाग धब्बो को हटाने और चेहरे की रंगत निखारने के लिए यह बाजार में वाले किसी भी क्रीम से बहुत अधिक इफेक्टिव है। इसमें अगर आप नारियल की मलाई का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो उसकी जगह आप एलोवीरा जेल या फिर मिल्क क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर आपके पास चंदन पाउडर नहीं है। तो आप उसके जगह मुल्तानी मिट्टी का भी उपयोग कर सकते हैं। या फिर इसमें सिर्फ बादाम के पाउडर की मात्रा को भी बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपके पास तनाका पाउडर है। तो आप इस क्रीम में चंदन पाउडर की जगह या फिर चंदन पाउडर के साथ भी इन्हें मिला सकते हैं। वैसे तो तनाका पाउडर का इस्तमाल अनचाहे बालों को हटाने के लिए किया जाता है। लेकिन उसके अलावा यह हमारी त्वचा के लिए भी बहुत  फायदेमंद होता है।  अगर आपको  यह Article पसंद आया हो तो इसे अधिक से अधिक  लाइक और शेयर करना न भूले । साथ ही अगर आपकी कोई राय या फिर कोई सवाल हो तो वीडियो के नीचे कमेंट में जरूर बताएं
धन्यवाद
   
प्राकृतिक घरेलू क्रीम गोरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए प्राकृतिक घरेलू क्रीम गोरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए Reviewed by Tarun Baveja on April 06, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.