सीमित समय का सदुपयोग कैसे करें

 

 

सीमित समय का सदुपयोग कैसे करें

नमस्कार दोस्तों

समय सीमित है। मेरे पास, आपके पास और हम सबके पास। और कितना सीमित है ये हम में से कोई भी नहीं जानता। एक जीवन अनेक इच्छाएं। कवियों की माने तो पानी का बुलबुला है ये जिंदगी। लेकिन अगर w h o द्वारा 2018 में प्रकाशित एक रिपोर्ट की माने तो औसत भारतीये पुरुष की आयु 67 वर्ष 4 महीने और महिलायों की आयु 70 वर्ष 3 महीने है। औसत एक भारतीय की आयु हम 70 वर्ष मान सकते हैं और सीमित सी जिंदगी में स्कूल, कॉलेज, सपने, नौकरी, बिजनेस, परिवार के जिम्मेदारियां बहुत कुछ करना है हर इंसान को। इसी समय सीमा में और ज्यादा जीते हैं तो उसे अपना बोनस समझीये।


सीमित समय का सदुपयोग कैसे करें

लेकिन पूरा समय आपका नहीं है। क्योंकि काम के साथ  इस शरीर के लिए आराम भी जरुरी है। क्योंकि कोई भी इंसान 24 घंटे काम नहीं कर सकता। हर इंसान को लगभग 8 घंटे की नींद भी  चाहिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए। यानि की जीवन का एक तिहाई हिस्सा जो लगभग साढ़े 23 या 24 साल बन जाता है। वो केवल सोने में गुजर जाता है। तो बाकी के बचें 46 साल। और इन्ही 46 वर्षों में आपको पढ़ना भी है, नौकरी या बिजनेस भी करना है। परिवार की जिम्मेदारिया भी निभानी है। अपने सपने को भी पूरा करना है और जो भी झंडे गाढ़ने है आपने वे सब इसी समय सीमा के अंदर ही गाढ़ने है।

समय जरूर सीमित दिया है ऊपर वाले ने। लेकिन सपने देखने पर कोई सीमा नहीं लगाई उस ऊपर वाले ने। आप बड़े से बड़ा सपना देख सकते हो। और किसी ने कहा है अगर आप सपने देख सकते हो तो पूरे भी कर सकते हो। यह सपना ही था एडिशन का जो  घरों में सबके उजाला है। यह सपना ही था किसी ने देखा प्लेन जो उड़ने वाला है। इनके पास भी उतना ही सीमित समय था जितना आपके पास। समय सीमित है। लेकिन सब के पास बराबर है। 1 दिन में 86400 सेकंड 1440 मिनट यानी कि 24 घंटे। लेकिन समय को समझने की समझ हर उम्र में बदलती रहती है। उम्र छोटी है तो लगता है अभी बहुत लंबी है जिंदगी। लेकिन यही बात किसी 65 या 70 साल वाले से पूछे, वह कहेगा उम्र कैसे बीत गई पता ही नहीं चला।

अगर आप कॉलेज में है तो अपने स्कूल के दिनों का सोचिए। तो आपको एहसास होगा कि स्कूल का समय कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। जैसे कल की ही बात हो। अपने माता-पिता से पूछ कर देखिए खुद के बचपन के बारे में। वह बताएंगे तुम्हारा बचपन उनके लिए जैसे कल की ही बात है। तुम कैसे बड़े हो गए वो कैसे बूढ़े हो गए पता ही नहीं चला। जो भी उम्र है आपकी। जरा अब तक की अपनी जिंदगी के बारे में केवल 2 मिनट सोच के देखिए। आपको एहसास होगा कि समय कितनी तेजी से भाग रहा है। सब कुछ ऐसे ही लगता है जैसे कल की ही बात हो। यही है लाइफ। दिखने में लगता है कि लंबी है लेकिन जियो तो पता ही नहीं चलता कि समय कब बीत गया। घड़ी की हर पल चलती सुईयों में टिक टिक की आवाज एक इशारा है एक चेतावनी है आपके लिये कि आपकी जिंदगी हर पल बीत रही है। जिसे कोई रोक नहीं सकता।

इतना समय नहीं है आपके पास कि आप सही समय का इंतजार  करने में अपने कीमती समय को बर्बाद करते रहो। याद रखिए आज का बीता समय कल लौटकर नहीं आएगा। ना जाने कल आपके पास समय हो ना हो। हर लम्हे के साथ उम्र बढ़ती जाती है और वक्त घटता जाता है। अगर कुछ बदलना है तो अभी बदलना है। अगर कुछ करना है तो अभी करना है। केवल एक ही जीवन है आपके पास और समय सीमित है। क्या है आपकी priorities,  आपकी प्राथमिकताएं, आपके लक्ष्य, आपके सपने। कहां लिखे हैं आपने या आज तक लिखे ही नहीं। केवल दिमाग में ही है ख्याली पुलावो की तरह। सावधन अगर आप भी केवल ख्याली पुलाव ही बनाते रहते हैं एक सही समय का इंतजार में। तो याद रखें ख्याली पुलाव ज्यादा पकाते पकाते पकती उम्र के साथ केवल अफसोस की खिचड़ी बन कर रह जाते हैं।

मेरी इस बात से सहमत हो तो मुझे जरूर बताइएगा। समय की टिक टिक हर पल बताती है कि समय बीत रहा है, पल पल गुजरता हुआ, बदलता हुआ, बिना थामें, बिना रुके। आप चाहें तो इसे यूज करें अपने लक्ष्य को पाने के लिए। अपने सुनहरी भविष्य को बनाने के लिए और चाहे तो मिस यूज करें। लेकिन समय बीत गया तो वापस नहीं आएगा और ना ही इससे ज्यादा मिलेगा। किसी अच्छी जगह खर्च करोगे तो फायदा आपका। और गलत जगह यूज करोगे तो नुकसान आपका। लक्ष्य पर खर्च कर अगर कामयाबी पाओगे तो खुशियां आपकी और टिक टॉक, फेसबुक, वीडियो गेम, या अन्य फालतू के कामों में घंटों बर्बाद करोगे तो अफसोस आपका। और अंत में इतना ही, समय रहते समय की कीमत को पहचानो। इससे पहले कि आपके सपने आपके लक्ष्य ख्यालों में पकते पकते खिचड़ी बन जाए और आपके पास केवल अफसोस के सिवा कुछ ना बचे। इन सपनों को पेपर पर उतारो और अपना एक्शन प्लान तैयार करो और एक्शन लो। ताकि आप भविष्य में अफसोस की खिचड़ी नहीं सफलता का पुलाव खा सकें।
धन्यवाद।


सीमित समय का सदुपयोग कैसे करें सीमित समय का सदुपयोग कैसे करें Reviewed by Tarun Baveja on November 16, 2021 Rating: 5

1 comment:

  1. Slot Review | Casino site - Lucky Club
    Slot Review. In-depth Slot Review ✓ All you need to know ✓ Slots luckyclub Review ✓ Best Casinos to Play ✓ Casino Games  Rating: 7.4/10 · ‎Review by LuckyClub.live

    ReplyDelete

Powered by Blogger.