जीवन की परेशानियों से बचने और उनका सामना करने के लिए 10 महत्वपूर्ण बातें

 

 

जीवन की परेशानियों से बचने और उनका सामना करने के लिए 10 महत्वपूर्ण बातें

नमस्कार दोस्तों

आचार्य चाणक्य का कहना था कि इंसान को दूसरों की गलतियों से सीखना चाहिए। क्योंकि इंसान की उम्र इतनी भी लंबी नहीं है कि वह उन सभी गलतियों को दोहराएं और सीखे जो दूसरे लोग पहले ही कर चुके हैं। 

जीवन की परेशानियों से बचने और उनका सामना करने के लिए 10 महत्वपूर्ण बातें


वरना उम्र बीत जाने के बाद आपको केवल अफसोस होगा कि "उमरेदराज मांग के लाए थे चार दिन दो गलतियों करने में कट गए और दो गलतिया सुधारने में" और आपको अपनी लाइफ में अफसोस ना हो इसलिए इस article को पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि इस article में आपको सीखने को मिलेंगे rich, famous और सफल लोगों की जिंदगी के तजुर्बे से निकली वो 10 बातें जो आपकी जिंदगी में बहुत काम आने वाली है।

नंबर 1. सभी के जीवन में परेशानियों होती है

बिल गेट्स साहब का कहना था कि "Life is not fair get use to it". यह बात 100 % सही है की इस दुनिया में हर इंसान को अक्सर ऐसा लगता है कि लाइफ ने उसके साथ सही नहीं किया। यदि आपको भी कभी- कभी ऐसा लगता है तो इस कड़वे सच की आदत डाल लें कि लाइफ ऐसी ही है। इससे हमेशा इंसाफ, निष्पक्षता और ईमानदारी की उम्मीद ना रखें। उचित-अनुचित की परिभाषा हर इंसान के नजरिए में अलग हो सकती है। सरकार के लिए ज्यादा टैक्स लेना उचित। लोगों के लिए ज्यादा टैक्स बचाना उचित। एक व्यापारी के लिए ज्यादा लाभ कमाना उचित। लोगों का गरीब सब्जी वाले से एक दो रुपये  के लिए मोल भाव करना उचित। इस दुनिया में कुछ भी परफेक्ट नहीं है और ना ही कोई नियम। नियम खेलों में चलते हैं लेकिन वास्तविक जीवन में नहीं। इसीलिए यदि आपकी लाइफ में कुछ अनुचित होता है तो उसे स्वीकार करें। क्योंकि यदि आप लाइफ की हर परिस्थिति पर काबू पाकर आगे बढ़ना जानते हैं तो कुछ भी अनुचित नहीं है। वरना सारी उम्र निकल जाएगी तकदीर को इल्जाम देते-देते।

नंबर 2. दृष्टि बदलो सृष्टि बदल जाएगी

अगर आप चाहते हैं कि लोग आपकी इज्जत करें। तो पहले आप स्वयं खुद की इज्जत करना शुरू करें। या यूं कहें कि ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। क्योंकि लोगों का आप के प्रति दृष्टिकोण इस बात पर निर्भर करता है कि आपका आपने प्रति क्या नजरिया है; क्या सोच है। आप खुद को लोगों के सामने कैसे प्रजेंट करते हैं। आप खुद को कितना काबिल समझते हैं। यह सारी बातें आपके नियंत्रण में है। यही बातें लोगो के दृष्टिकोण को प्रभावित करती हैं। इसीलिए स्वयं की क्षमताओं का विकास कर, निरंतर सीखते रहिए। खुद की छवि को और मजबूत बनाते रहिये क्योंकि लोगों को आपकी आंखों में खुद के प्रति आत्मविश्वास नजर आएगा। तो लोगों की नजर में और नजरिए में आपको अपने लिए इज्जत नजर आएगी।

नंबर 3. दुनिया का सबसे बड़ा सत्य "अस्थाई"

दुनिया का सबसे बड़ा सत्य जो हर महान इंसान ने अपना जीवन जीने के बाद अपने अनुभवों से बताया कि हमारे इस  जीवन में जो कुछ भी है वो अस्थाई है। बचपन, जवानी, रगो मे बहते खून की रवानी, सभी दोस्त, सभी रिश्ते, सब कुछ अस्थाई है। वो सब कुछ जो आप अपने जीवन में खरीदते हैं; बनाते हैं, फिर वो चाहे घर हो या मेहनत से बनाई कंपनी या फिर किसी जॉब में पाई कोई पोजीशन, सभी कुछ अस्थाई है। संसार में अमर और अनंत तो सभी होना चाहते हैं। लेकिन समय के साथ सब कुछ मिट जाता है। क्योंकि यही इस दुनिया का सबसे बड़ा सत्य हैं कि सब कुछ अस्थाई है।

नंबर 4. परिवार का रिश्ता

माना दुनिया में दौलत शोहरत सब कुछ अस्थाई है और सारी चीजें बिकाऊ है। लेकिन फिर भी इस संसार मे परिवार का रिश्ता सबसे भरोसेमंद और सबसे ज्यादा टीकाऊ है। इस संसार मे आप बहुत से दोस्त बनाते है। कुछ लोग आपको चुनते है दोस्ती के लिए। कुछ के साथ आप दोस्ती कर, उन्हें जीवन में लाते हैं। लेकिन हर दोस्ती में हर बात की एक लिमिट होती है; सीमाएं होती है। वैसे भी सच्चे दोस्त मिलते ही कितने हैं जीवन में। जरा आप अपनी खुद की लाइफ में झांक कर देखें। आखिर वक्त पड़ने पर कितने दोस्त दोस्ती निभा पाते हैं। हर एक की अपनी सीमाए हैं  कुछ मतलब हैं और ढ़ेर सारी मजबूरियां भी हैं। लेकिन कहते हैं परिवार का रिश्ता आप अपनी इच्छा से नहीं बनाते है। यह परिवार के रिश्ते तो ऊपर से बनके आते हैं। शायद यही कारण है कि जिंदगी में जब चारों तरफ मुश्किल हालातों से आपके हौसले टूटने लगते हैं तब कोई और काम आए ना आए लेकिन परिवार के लोग ही हिम्मत बनकर आपका हौसला बढ़ते हैं और वही काम आते हैं।  जरा सोच कर देखिए; ढेर सारी दौलत, बड़ा बंगला, बड़ी कार लेकिन अगर नही है परिवार तो सब है बेकार।

नंबर 5. त्याग

आज किये गये sacrifices यानी कि त्याग आपके बेहतर भविष्य की नींव का काम करते हैं। इतिहास साक्षी है कि बड़े से बड़े राजा, बिजनेसमेन, स्पोट्समेन, कलाकार, सभी को अपने जीवन में सफलता के लिए बहुत कुछ सेक्रिफाइस करना पड़ता है; त्यागना पड़ता है, पहले सफलता पाने के लिए और फिर उस मुकाम पर कायम रहने के लिए। इसलिए बड़ी सफलता के लिए आपको करने होंगे बड़े सेक्रिफाइसिस और छोड़ना होगा अपने आराम और अपनी कैम्फोर्ट जॉन को। अच्छी हेल्थ, अच्छी बॉडी चाहिए तो नींद और आलस का सेक्रिफाइस। परीक्षा में अच्छे परिणामो के लिए मोबाइल, टीवी, वीडियो गेम्स का त्याग। यदि भविष्य के लिए आपने अपने लिये कोई लक्ष्य निर्धारित किया है तो उस लक्ष्य के लिए सभी फालतू चीजों का आज से ही सेक्रिफाइस। वरना फालतू की चीजों में आपके लक्ष्य सेक्रिफाइस हो जायेगे।

नंबर 6. सेहत

सफलता और शोहरत के साथ सेहत का ध्यान रखें। दोस्तों, दौलत, शोहरत और सफलता ये वो चीजे है जिसके पीछे इंसान पूरी जिंदगी भगता रहता हैं; इकट्ठा करता रहता है। एक दिन वो इन चीजों का सुख भोगेगा लेकिन सभी चीजों के चक्कर में वह अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाता हैं। फिर बाद में पछताता है। अगर इन चीजों के साथ सेहत का ध्यान रखा होता तो अपनी जिंदगी को और बेहतर ढंग से जी सकता था। इसलिए आप अपनी जिंदगी में समय रहते अपने लक्ष्य पर फोकस करने के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

नंबर 7. लोग क्या कहेंगे

लोग क्या कहेंगे और लोग क्या सोचेंगे। ये वो फालतू का विचार है। जिसके कारण ना जाने कितने लाखों सपने पैदा होने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। यह लाइफ आपकी है। इसे कैसे जीना है, इसका फैसला लोगों के डर से नहीं बल्कि अपनी इच्छाओं और अपने लक्ष्यों के हिसाब से लो। लोगों के बारे में सोच कर फैसले लेंगे तो जिंदगी में बहुत कुछ जो आप कर सकते हैं; कर नहीं पाएंगे। बहुत कुछ जो आप पा सकते हैं वो खो देंगे। लाइफ आपकी है, अपनी खुशियों का रिमोट लोगों के हाथ मत दें। क्योंकि लोग क्या सोचेंगे और लोग क्या कहेंगे यह भी आप सोचेंगे तो फिर लोग क्या सोचेंगे।

नंबर 8. धैर्य और दृढ़ता

दोस्तों, हर रात की सुबह होती है। जिस तरह रात कितनी भी काली और लंबी क्यों ना हो, उसकी सुबह जरूर होती है। उसी तरह लाइफ की कुछ परेशानियों को सुलझाने में भले ही कई महीने या फिर कुछ साल लग जाएं। भले ही आज परेशानियों का हल नजर ना आए। चारों तरफ केवल उलझने ही उलझने हो। लेकिन आप अपने रास्ते पर दृढ़ता से डटे रहे तो एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब आप अपनी मंजिल तक पहुँच जाएंगे और आपको अपनी सभी मुश्किलों के हल मिल जाएंगे।

नंबर 9. रिस्क risk

दोस्तो, हर इंसान अपने जीवन में सफल होना चाहता है। योजनाएं भी बनाता है। लेकिन जब बारी आती है risk लेने की। तो अक्सर लोग पीछे हट जाते हैं। लेकिन दोस्तो, एक बात हमेशा याद रखना, सपने संघर्ष के बिना और योजनाएं risk और failures के बिना पूरी नहीं होती और यह रिस्क और फेल होने का डर इतना बड़ा दानव है जो लाखों सपनों को कोशिश से पहले ही निगल जाता है। लोग अक्सर जरा सा रिस्क देखते ही अपने रास्ते बदल लेते हैं और अपने कैम्फोर्ट जॉन में वापिस आ जाते हैं और जीते रहते हैं एक अनचाही सी जिंदगी। इसलिए यदि लक्ष्य पूरे करने हैं तो लाइफ में रिस्क के लिए भी आपको तैयार रहना चाहिए।

नंबर 10. समय का महत्व

समय की कद्र करना सीखें। जिंदगी, जो दिखने में लगता है कि काफी लंबी है और खासकर स्कूल और कॉलेज वाली उम्र तक तो ऐसा ही लगता है। लेकिन ये कब बीत जाती हैं पता ही नहीं चलता। इसलिए समय को टी. वी., मोबाइल, वीडियो गेम, आदि में बर्बाद ना करें। समय समस्या भी लाता है और समाधान भी। समय मुफ्त है और बिनमोल भी। लेकिन ये भी सत्य है कि समय संसार में सबसे ज्यादा अनमोल है। आप इस ना तो खरीद सकते हैं और ना ही पैदा कर सकते हैं और ना ही इसे अपने पास रख सकते है। लेकिन आप इसे खर्च कर सकते हैं और आपका भविष्य इसी बात पर टिका होता है कि आप इसे कहां, कैसे और किसके साथ खर्च करते हैं। आप इसे खर्च कर सकते है, पल भर मिलने वाली खुशियो के लिए या फिर इसे खर्च कर सकते हैं अपने सपनो के लिए। वो सपने जिसे पा लिया तो आपको मिल सकती है जीवन भर की खुशियां।
धन्यवाद।
जीवन की परेशानियों से बचने और उनका सामना करने के लिए 10 महत्वपूर्ण बातें जीवन की परेशानियों से बचने और उनका सामना करने के लिए 10 महत्वपूर्ण बातें Reviewed by Tarun Baveja on August 15, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.