हमारी संस्कृति में हमने सुना है, कि ऐसे बहुत से उपाय है। जिनसे घर में मौजूद चीजों से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। क्या आप घरेलू उपचार से इम्यूनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के बारे में थोड़ा प्रकाश डाल सकते हैं।
देखिए, इम्यूनिटी को रातों-रात नहीं बढ़ाया जा सकता। हमें यह समझना होगा। आमतौर पर, मेरा मानना है; कि कई कारणों से लोगों की जीवन शैली और भोजन के पैटर्न को देखते हुए। मुझे लगता है, कि इसकी जांच होनी चाहिए। इसकी मेडिकल जांच होनी चाहिए। मुझे लगता है, कि दक्षिण भारत के लोगों की प्रतिरोधक प्रणाली दुनिया के कई दूसरे लोगों की तुलना में बेहतर है। सिर्फ खानपान के पैटर्न परंपरा जलवायु और दूसरी कई वजहों से आपको यह समझना होगा; कि उष्णकटिबंधीय जलवायु में और जगहों की तुलना में कहीं अधिक जीव रूप पाए जाते हैं। जिसमें सूक्ष्मजीव भी शामिल हैं। उनकी संख्या और विविधता बहुत-बहुत ज्यादा है, तो इस धरती पर रहने भर से ही सिस्टम और अधिक लचीला हो जाता है, क्योंकि हम हर समय इन चीजों के संपर्क में रहते हैं। ये एक पहेलू है।
एक और चीज है, भोजन। एक और चीज है, जीवनशैली। ये सभी पहलू हैं। बड़े पैमाने पर कृषि समुदाय होने की वजह से हम में से ज्यादातर लोग अगर इस पीढ़ी में नहीं तो पिछली पीढ़ी में हम सभी कृषि समुदायों से ही आए हैं, तो लोग जमीन पर रहते थे। इसमें ही उन्हें जबरदस्त मजबूती दी।
दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में 80% से अधिक आबादी शायद 100 साल पहले खेती किसानी से दूर हो गयी। भारत में हम जमीन से दूर हुए हैं, केवल 25 - 30 सालों पहले। यह फयादा अभी भी हमारे साथ है। ज्यादा दिनों तक हमारे साथ नहीं रहेगा। अगर हर कोई ऊंचे-ऊंचे अपार्टमेंट में रहना शुरू कर दे। धरती के संपर्क में आए बिना और लैब के चूहों की तरह रहना शुरू कर दे। हर चीज से सुरक्षित, तो हमारी इम्यूनिटी भी कम हो जाएगी।
लेकिन मुझे लगता है, कि ये फायदा अभी भी हमारे साथ हैं। लेकिन अभी, मैं अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या कर सकता हूं। जैसा कि मैंने कहा, यह कोई रातों-रात होने वाला समाधान नहीं है। लेकिन समय के साथ आप ऐसा कर सकते हैं, तो चलिए हमारे आसपास उपलब्ध कुछ आम चीजों के बारे में बताता हूं। एक बात है, मुझे जरूर बताना चाहिए।
नीम लगभग पूरे देश में उपलब्ध है, पहाड़ी स्थानों को छोड़कर। रोज नीम की पत्तियों को खाना। हल्दी तो वैसे भी मौजूद है। आजकल लोग नैनो हल्दी बना रहे हैं। जिसे हमारा शरीर आम हल्दी की तुलना में ज्यादा आसानी से सोख लेता है। यह भी आपके इम्यून सिस्टम को काफी बेहतर बनाती है। अगर आप, अगर आप आंवले को जिसे गूसबेरी या नलिकाए भी कहते हैं। अगर आप इसे रात भर शहद में भिगो कर रखते हैं।
साथ में कुछ टूटी हुई काली मिर्च, काली मिर्च या ग्रीन पेपर, ग्रीन पेपर मैं उन लोगों के लिए कह रहा हूं, जो दूसरे देशों से हैं। ग्रीन पेपर से मेरा मतलब हरी मिर्च से नहीं है। कहने का मतलब है, कच्ची काली मिर्च। जिससे आपने दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में नहीं देखा होगा। यहां यह हमारे लिए बहुत आम है, तो इसे शहद में भिगोए और हर दिन तीन चम्मच दिन में तीन बार इसका सेवन करें। यह सभी चीजें सबसे अच्छी तरह तब काम करती हैं। जब आप खाली पेट होते हैं, तो सुबह सबसे पहले आप इसका सेवन करें।
अगर आप यह चीजें करते हैं, तो आप अपने इम्यून सिस्टम में काफी बढ़ोतरी देख सकते हैं। मैं कहूंगा, कि चार से आठ हफ्तों में आप देख सकते हैं; कि आपका इम्यून सिस्टम काफी बेहतर हो गया है। ऐसे योगाभ्यास हैं, जिन्हें सिखाना कठिन है। लेकिन अभी सिर्फ एक मंत्र का जाप और ईशा-क्रिया करना। इससे भी आपका इम्यून सिस्टम बेहतर होगा।
ये बात साफ होनी चाहिए, कि ये कोरोनावायरस का इलाज नहीं है। ना ही ये इसकी रोकथाम है। मैंने अपना जाप किया, तो मैं जाकर लापरवाही करूंगा। ये उस तरह काम नहीं करने वाला। ये ऐसी चीजें हैं, जिससे आप एक अरसे के लिए करते हैं, और अपने सिस्टम को मजबूत करते हैं; कि जो अगला वायरस आएगा। आप शायद उससे निपटने के लिए एक बेहतर स्थिति में होंगे।
इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान उपाय
Reviewed by Tarun Baveja
on
July 14, 2020
Rating:

No comments: