गर्मी से बचने के लिए इन आहारों का सेवन करें

* ऋतुओं के हिसाब से आहार में बदलाव और गर्मी से बचाव के उपायः बाहर गर्मी बहुत तेज हो रही है और सभी को अपने आहार में बदलाव कर देना चाहिए। मैं सामान्य कुछ चीजें बता रहा हूं जिसके प्रयोग से आप बाहर की 'लु' से बहुत ज्यादा प्रचंड गर्मी से बच सकते हैं।    

       सबसे ज्यादा आप टमाटर का प्रयोग प्रारंभ कर दीजिए, इसके साथ प्याज है, लौकी है, खीरा है, आम है, कच्चा आम है, नारियल पानी है, तरबूज है, खरबूजा है इन सबको अपनी डाइट में ले आइए। जिनमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती होती है, जो लिक्विड फॉर्म में होते हैं जैसे टमाटर, 'लु' से बचाता है।

      जितने भी प्रकार की स्किन डिसीज होती है, जो गर्मी में खासतौर पर घमौरियां निकल जाना, पिंपल्स निकल जाना, चेहरे में झाइयां आ जाना उन सब को दूर कर देता है। आप टमाटर को काटकर उसे अपने चेहरे पर रगड़ सकते। पैरो के तलवों में रगड़ सकते हैं जिससे कि जलन पैदा ना हो।

       सेम कंडीशन 'खीरे' पर लागू होती हैं। खीरे को भी आप जूस के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। आप स्किन पर लगा सकते हैं और स्किन को चमकदार रख सकते हैं। 'लौकी' तो अद्भुत है। आयुर्वेद में लौकी को जितना उपयोगी बताया गया है, उतना इस समय गर्मियों में कोई भी नहीं है। 'प्याज' भी उसके बराबर महत्व रखता है किंतु 'लौकी' उससे भी ज्यादा महत्व है। इसलिए आप लौकी का नियमित रूप से सेवन करिए। 

   यदि शरीर में जलन पैदा हो रही है तो आप जलन को रोकने के लिए लौकी को काटकर अपने पैर के तलवों में लगा सकते हैं, जिससे कि आपको जलन नहीं हो। चेहरे पर आप उसे लगा सकते हैं। पैरों में रगड़ने के साथ में चेहरे पर भी उसका मास्क लगाकर या फिर उसका लेप लगाकर आप अच्छे से यदि लौकी को लगाकर रखते हैं तो शरीर में झाइयां पैदा नहीं होती, चेहरे पर चमक बनी हुई रहती है।

       आप बाजार में उपलब्ध 'बेल का जूस' पी सकते हैं। बल्कि बेल की गिरो को भी खा सकते हैं। इनका प्रयोग करने से आपको 'डाइजेस्ट' से संबंध समस्या नहीं होगी। यदि डाइजेशन से संबंध समस्या नहीं पैदा हो रही है। जिससें कि आपके शरीर जितने भी तत्व  है, वह आपके शरीर से बाहर नहीं निकलेंगे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी और आप स्वस्थ रहेंगे। अन्यथा आपको कमजोरी महसूस होने लग जाएगी, बहुत ज्यादा नींद आने लग जाएगी, आलस्य प्रमाद जैसी समस्या पैदा हो जाती है।

       कच्चे आम का पन्ना बनाइए। कच्चे आम का पन्ना जरूर पिए इस समय  जो कि आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के लिए बहुत ही उपयोगी होता है और बाहर के गर्मी से तो हमें बचाता ही है। आप उसे टेस्टी बना सकते हैं, उसमें पुदीना मिला सकते हैं, आप उसमें नींबू मिला सकते हैं जिससे कि उसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है।

       नारियल पानी आप जरूर पीजिए, इस समय यदि आप नारियल पानी अगर पीते हैं तो आपके स्किन में ग्लो आ जाता है और आपके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।  

      तरबूज और खरबूजे का भरपूर सेवन करें। आप तरबूज यदि नहीं खा पा रहे हैं इस समय तो आप सोचिए कि आप ने धरती पर भगवान का बनाया हुआ एक अमूल्य फल खो दिया है, जिसका आप स्वाद नहीं चख पा रहे हैं। इसलिए तरबूज और खरबूजे का जो मीठा स्वाद है आप उसे जरूर सेवन करें। आप उसका नियमित रूप से उपयोग करते हैं तो आपके शरीर में किसी भी प्रकार की गर्मी का निजात तत्व पैदा नहीं होगा। आपको किसी भी प्रकार के रोग पैदा नहीं होंगे।
गर्मी से बचने के लिए इन आहारों का सेवन करें गर्मी से बचने के लिए इन आहारों का सेवन करें Reviewed by Tarun Baveja on July 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.