कैल्शियम की कमी इन दो घरेलू चीजों से पूरी होगी।
आज हम जानेंगे कैल्शियम के बारे में। वर्तमान में यह समस्या उतनी ज्यादा बढ़ती जा रही है कि जवान व्यक्ति को व जवान लड़के लड़कियों को यह प्रॉब्लम होने लगती है। जवान लड़के लड़कियों को कैल्शियम की कमी होने लगती है। जिससे उन व्यक्तियों को जवानी में ही बुढ़ापे का असर दिखने लगता है ओर वह जवानी में ही बुढ़ापे को महसूस करने लगते हैं। तो इसी कैल्शियम की कमी को ध्यान में रखते हुए आज मैं आपको बताऊंगा कि आप कैल्शियम की इस कमी को कैसे दूर कर सकते हैं। इसमें मैंने आयुर्वेद से ही एक ऐसी औषधि या ऐसी चीज उठाई है जो कि आपको अपने घर पर आसानी से मिल जाएगी। दूसरी चीज थोड़ी सी मेहनत या मशक्कत करनी पड़ेगी।
तो आइए जानते हैं वह दो कौन सी ऐसी चीजें हैं जो आपको खानी है। जिसमें पहला है काला तिल। दूसरा है गुरबंदी बादाम। बादाम तीन प्रकार की होती है।पहली है मामरा बादाम। दूसरी है कैलिफ़ोर्निया बादाम। तीसरी गुरबंदी बादाम। इन तीनों में से आपको गुरबंदी बादाम लेनी है।गुरबंदी बादाम ऐसी होती है जो खाने में थोड़ी कड़वी जरूर लगेगी। और दूसरे बादामो की कंप्रेजन में इसका साइज भी छोटा होता है। लेकिन इतना सुन लो भले ही इसका साइज छोटा है या खाने में कड़वी है लेकिन इसके जो फायदे हैं दूसरे बादाम के कंप्रेजन से कई गुना ज्यादा है। यह थी 2 चीजें पहली थी काला तिल दूसरा है गुरबंदी बादाम।
अब जान लीजिए यह दोनों के खाने की सही विधि। जिससे कैल्शियम की पूर्ति हो सके। इसमें पहले हम जान लेते हैं काले तिल के बारे में। मतलब काला तिल आपको कैसे खाना है। काला तिल खाना है सुबह सुबह खाली पेट। सुबह खाली पेट मात्रा अनुसार मतलब जितना पचा सके। हर एक डाइजेशन पावर अलग अलग होती है। कई लोग 10 ग्राम काला तिल पचा सकते हैं। कई लोग 20 ग्राम या 25 ग्राम 30 ग्राम काले तिल पचा सकेंगे। अगर हम आयुर्वेद की जाने तो आयुर्वेद में 4 तोला काले तिल के बारे में बताया गया है। लेकिन आपको उतना लेना है जितना आप पचा सके।अब मान लीजिये आपने 20 ग्राम काला तिल लिया है। तो आपको 20 ग्राम काले तिल को अच्छे से बड़े प्यार से चबा- चबाकर आप बड़ा समय देकर इस काले तिलको चबा चबाकर इतना चबाये की ये काला तिल बिल्कुल लिक्विड फॉर्म में बन जाए।
ओर जब आप पूरी तरह से इस काले तिल को खा ले। मतलब अंदर ले ले। तो उसके बाद आपको पीना है पानी। मटके में रखा हुआ आठ घंटे पुराना पानी। अब इस मे मटके का पानी के बारे में इसलिए कहा गया है क्योंकि हमें पता है काला तिल तासीर में बहुत गर्म होता है। इसकी मात्रा भी हम ज्यादा ले रहे हैं।तो इससे होगा क्या जो तिल की गर्माहट है, जो पानी की ठंडक है ,वह दोनों बैलेंस हो जाएंगी। जिससे आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा। और पानी भी उतना ही पीना है जितना आपको प्यास हो।
अब जान लेते हैं गुरबंदी बादाम के बारे में। इसे किस समय लेना है और किस तरीके से लेना है। और किसके साथ लेना है। इसको आपको रोज रात को सोने से आधा घंटा पहले जब भी आप दूध पीते हैं।तो आपको दूध से पहले गुरबंदी बादाम को अच्छी तरह से भिगो कर रख देना है। मतलब जब भी आप गुरबंदी बादाम खाएं तो आपको पहले उसे भिगोना है। भिगोकर उसके छिलके को निकालकर ओर गुरबंदी बादाम को जितना भी आप चार या पांच खाते हैं। उतने बदाम लेनी है और उनको भी अच्छे से बड़े प्यार से चबाकर उन बदाम को इतना चबाना है। जितना कि वह लिक्विड में बदल जाए।उसके बाद आप बादाम को निगल ले और दूध पी जाये। तो दोस्त हैं यह थी दो चीजें जिससे आपको कभी भी कैल्शियम की कमी नहीं होगी। अगर आप इसी तरीके से तिल और गुरबंदी बादाम खाते हैं । तो इसकी गारंटी मैं लेता हूं। कि आपको जब तक आप जिंदा है आपको कभी भी कैल्शियम की कमी नहीं होगी। जी हां दोस्तों तो दोस्तों आज के लिए इतना ही। धन्यवाद।।

No comments: