सफल और धनवान बनना है तो इन 6 आदतों को आज ही छोड़ दीजिए।

सफल और धनवान बनना है तो इन 6 आदतों को आज ही छोड़ दीजिए।
1. नींद - 
नींद अधिक सोना से शरीर में आलस से आता है और समय बर्बाद होता है। इसलिए जो व्यक्ति सोने में ही अपना ज्यादातर समय गुजार देते हैं। सफलता उनसे कोसों दूर रहती है। अधिक नींद लेने वाला व्यक्ति कभी भी सफल नहीं हो सकता। इसलिए कहा गया है कि नींद भी संयमित और नियमित होनी चाहिए। बहुत अधिक सोना दरिद्रता का कारण बन जाता है।

2. निष्क्रियता - 
भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि कर्म करो फल की इच्छा मत करो। पर यदि हम कर भी नहीं करेंगे तो सफलता कैसे मिलेगी। परिणाम चाहे जो भी हो हमें कर्म करते रहना चाहिए। असफलताओं से कर्म ही नहीं होना चाहिए। असफलताएं आती-जाती रहेंगी। लेकिन जो व्यक्ति लगातार कर्म करते रहते हैं अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह अंत में जरूर सफल होते हैं।

3. डर - 
डर भी सफलता की राह में बाधक है। डर हमें कर्म करने से रोकता है। कहीं ऐसा ना हो जाए वैसा ना हो जाए हम यह सोचते रहते हैं और सफलता के लिए कर्म नहीं कर पाते। सफलता के लिए डर को अपने मन से निकाल दीजिए। हमेशा सकारात्मक सोचें और कर्तव्य पथ पर अग्रसर हो जाएं। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

4. क्रोध - 
आपने अपने जीवन में भी देखा होगा कि जब व्यक्ति को क्रोध आता है तो वह अपने आगे पीछे की नहीं सोचता। क्रोध में ऐसा कर्म कर जाता है जिसका पछतावा उसे पूरे जीवन भर रहता है। इसलिए क्रोध आने पर कोशिश करें अपने आप को शांत करने की। क्रोध करने पर दिमाग भी अपना काम अच्छे तरीके से नहीं करता और हम सही निर्णय नहीं ले पाते। सही गलत की पहचान भी नहीं कर पाते। इसलिए हमें क्रोध करना छोड़ना होगा। जैसे भी हो यह आदत छोड़नी होगी।

5. आलस्य - 
मेरे हिसाब से सबसे बड़ा बाधक सफलता के लिए आलस है। आलसी व्यक्ति कभी भी सफल नहीं हो सकता। वह यही सोचता रहता है कि कल कर लेंगे परसों कर लेंगे। लेकिन वह कभी भी काम की शुरुआत नहीं कर पाता। और जब किसी चीज की शुरुआत ही नहीं होगी तो सफलता तो बहुत दूर की बात है और जैसे-तैसे काम शुरू भी कर दिया तो बीच-बीच में आलस्य करता रहेगा और छोटी-छोटी सफलताओं को खोता रहेगा। जब छोटी-छोटी सफलता ही नहीं मिलेंगी तो एक बड़ी सफलता कैसे मिल सकती है। इसलिए सबसे पहले व्यक्ति को आलस छोड़ना होगा।

6. दीर्घसूत्रता - 
इसका सीधा मतलब यह है कि जो काम जल्दी हो सकता है उसको देर से करना। आपने देखा होगा कि कई काम ऐसे होते हैं जो डेली रूटीन के काम होते हैं। वह बहुत जल्दी हो जाते हैं। लेकिन व्यक्ति के सोचता रहता है कि यह काम तो हो ही जाएगा और उसमें आलस करता रहता है और देखते ही देखते उस काम को बहुत देर लगती है। इस तरह से जल्दी होने वाला काम देर से होता है और व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती।
सफल और धनवान बनना है तो इन 6 आदतों को आज ही छोड़ दीजिए। सफल और धनवान बनना है तो इन 6 आदतों को आज ही छोड़ दीजिए। Reviewed by Tarun Baveja on March 07, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.