भोजन करने के 30 जरूरी नियम।

भोजन करने के 30 जरूरी नियम।
1. भूख अच्छी लगने पर ही भोजन करें।

2. भूख से ज्यादा भोजन कभी मत करें।

3. भोजन करते समय पहले निवाले को अच्छी तरह से चलाएं उसे अच्छी तरह से चबाने के बाद ही दूसरा निवाला मुंह में डालें।

4. जितना हो सके सादा भोजन किया जाए।
भोजन में अलग-अलग प्रकारों की सब्जियां ना लेकर के सरल तरीके से भोजन किया जाए।

5. भोजन करते समय एकाग्र चित्त होकर भोजन करना चाहिए। अपना ध्यान कहीं और नहीं रखना चाहिए।

6. रात के समय भोजन नहीं करना चाहिए। अगर करना ही है तो सूर्यास्त से पहले करें। कम मात्रा में करें।

7. रात्रि के भोजन के पश्चात घूमना परम आवश्यक है। ताकि भोजन अच्छे से पचे जाए।

8. दोबारा भोजन करने के बीच कम से कम पांच छह घंटों का अंतर जरूर होना चाहिए।

9. वैसे तो दो से ज्यादा बार भोजन नहीं करना चाहिए और भोजन के बीच 8 घंटों का अंतर होना चाहिए। अगर तीन बार करते भी हैं तो दो भोजन में 5 से 6 घंटों का अंतर होना चाहिए।

10. जल्दबाजी में कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। चिंता और शोक में भोजन ना करें।

11. हमेशा प्रसन्न चित्त होकर शांत होकर भोजन करना चाहिए।

12. भोजन करते समय बातें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से भोजन अच्छे से नहीं चबाया जाता।

13. भोजन में मिर्च मसाला का प्रयोग नहीं करना चाहिए और अगर मजबूरी में करना भी है तो बहुत कम से कम करें।

14. जब तक पहले किया हुआ भोजन अच्छे से पच ना जाए तब तक तुम्हारा भोजन नहीं करना चाहिए।

15. भोजन करते समय व्यापार समाज आदि से जुड़ी समस्याओं पर बात नहीं करनी चाहिए। सारा ध्यान केवल भोजन पर ही होना चाहिए।

16. पेट दर्द गैस एसिडिटी की स्थिति में भोजन ना करें।

17. जहां तक संभव हो सके आधा पका हुआ भोजन करना चाहिए जैसे कि फल सलाद आदि।

18. हमेशा ताजा भोजन करना चाहिए। कभी भी बासी भोजन ना करें।

19. भोजन करने के बीच में कभी भी पानी ना पिए। अगर पानी पीना है तो भोजन से 30 मिनट पहले या भोजन करने की 1 घंटे बाद ही पिए।

20. मैदा सफेद चीनी नमक इन तीन सफेद जहरों को कम से कम खाएं। और हो सके तो बिल्कुल छोड़ दीजिए। मैदे की जगह चोकर वाला आटा का इस्तेमाल करें। सफेद चीनी की जगह गुड़ या गुड़ से बनी शक्कर का इस्तेमाल करें और नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।

21. सात्विक भोजन करें भोजन में नमक, मसाले, घी, मिठाइयों आदि का प्रयोग बहुत कम करें।

22. चाय कॉफी भी नशे के समान है। इसे धीमा नशा कहा जाता है। एक बार चाय कॉफी की लत लग गई तुझे छोड़ना बहुत मुश्किल है जैसे कि शराब को छोड़ना बहुत मुश्किल है। चाय कॉफी हर तरीके से हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है।

23. सप्ताह में कम से कम 1 दिन उपवास जरूर करें। जिससे कि शरीर रूपी मशीनरी को आराम मिलता है। और मशीनरी को टॉक्सिंस बाहर निकालने का समय भी मिलता है।

24. आटे में जोकर मिलाकर खाएं या चोकर सहित आटा खाएं। आजकल सफेद रोटी का फैशन सा बन गया है। लोग गेंहू को बहुत महीन पीस वाते  हैं जिससे कि वह मैदा बन जाता है और उसका फाइबर कम हो जाता है। यह मैदा मैं सूक्ष्म पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

25. फल और कच्ची सलाद का प्रयोग कम से कम एक समय के भोजन में जरूर करें और जब भी फल और सब्जियों को खाएं तो उन्हें अच्छे से धोकर खाएं।

26. भोजन करने से पहले हाथ जरूर धोएं और भोजन करने के पश्चात कुल्ला जरूर करें। अगर रात को भोजन किया है तो रात को दंत धावन जरूर करें। यानी कि दांतो को कैसे साफ करें जिससे कि उस में फंसा हुआ भोजन के अंश निकल जाएंगे।

27. खाना खाते समय बातें बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। अगर आप खाना खाते समय बातें करेंगे तो भोजन कम चबाया जाएगा और आप का ध्यान भोजन पर नहीं होगा तो लार भी कम बनेगी। जिससे भोजन पचने में परेशानी होगी।

28. इसी प्रकार भोजन करते हुए टीवी भी नहीं देखना चाहिए।

29. भोजन करने के बाद मूत्र त्याग की आदत बहुत अच्छी आदत है।

30. हमें भोजन साधारण तापमान वाला करना चाहिए। बहुत अधिक गर्म भोजन और बहुत अधिक ठंडा भोजन हमारे लिए नुकसानदायक है। इससे हमारी पाचन क्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

31. दिन के भोजन के पश्चात मट्ठा पीना बहुत अधिक लाभदायक है। गर्मियों में विशेषकर अधिक लाभदायक है।

32. अगर हम एक बार भोजन कर लिया है और हमारा शरीर अभी स्वस्थ नहीं है या पहले वाला भोजन भी पचा नहीं है तो हमें दूसरा भोजन नहीं करना चाहिए।
भोजन करने के 30 जरूरी नियम। भोजन करने के 30 जरूरी नियम। Reviewed by Tarun Baveja on March 05, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.