मसूड़ों सुजना मसूड़ों में से खून आना, मसूड़ों में मवाद आना,दांत में दर्द होना, दांत गिरना पायरिया आदि यह सभी रोग दांतों के रोग होते हैं। यह रोग उन्हीं लोगों को होते हैं जो अपने दांतो का नियमित रूप से ख्याल नहीं रखते हैं उन्हें साफ नहीं करते हैं और उनका व्यायाम नहीं करवाते हैं। जिन का खान पीन सही नहीं होता और समय से नहीं होता प्राकृतिक रूप से नहीं होता। बहुत ज्यादा गर्म और उसके बाद एकदम से ठंडी चीजें खा लेते हैं। उनको दांत में दर्द होने की समस्या हो जाती है। दांत दर्द के कुछ घरेलू उपचार नीचे दिए गए हैं।
1. हींग या लॉन्ग को पीसकर जो दाड़ खाली हो गई हो उसमें भरने से दांत दर्द दूर हो जाता है।
2.काली मिर्च, अकर्करा, लॉन्ग, राई सभी समान मात्रा में पीसकर मंजन करने से भी दांतों का दर्द दूर हो जाता है।
3.जिन्हें बार-बार दातों का दर्द सताता हो उन्हें भोजन के बाद नमक के पानी से कुल्ले करने चाहिए तथा मंजन आदि करके भोजन के मुख में फंसे हुए सभी कणों को कुल्ला के द्वारा बाहर निकाल देना चाहिए।
4.सेंधा नमक और सरसों का तेल मिलाकर मंजन करने से पायरिया और दांतों का हिलना दातों का दर्द आदि रोग दूर होते हैं। अब यह तेल और बनाना कैसे हैं जानिए। अपनी हथेली पर सरसों का तेल लीजिए उसमें खूब पिसा हुआ सेंधा नमक मिलाइए। अब हथेली को टेढ़ा कर लीजिए फिर उसमें से तेल गिरने लगेगा अब उस तेल को मसूड़ों पर मसाज कीजिए। धीरे-धीरे आपके दांतों की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। यह अनुभूत प्रयोग है।
5.जामुन की लकड़ी के कोयले को पीसकर मंजन की तरह प्रयोग करने से दांत दूध की तरह सफेद हो जाते हैं और दांतों का दर्द दूर हो जाता है।
6. मसूड़ों में तेज दर्द होने पर जीरे को तवे पर भून कर उसमें बराबर मात्रा में सेंधा नमक मिलाकर बारीक पीस लें और उसके बाद इसे धीरे-धीरे मसूड़ों पर मालिश करें बहुत जल्द ही मसूड़ों की सूजन समाप्त हो जाएगी और दांत दर्द भी चला जाएगा।
7. हल्दी को बहुत बारीक पीसकर कपड़े में रखकर जो दांत दर्द है उसके नीचे रखने से और हल्दी के चूर्ण को ही मंजन के रूप में प्रयोग करने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है।
दांत दर्द के चमत्कारी घरेलू उपचार
Reviewed by Tarun Baveja
on
February 27, 2020
Rating:

No comments: