भोजन करते समय की जाने वाली साधारण गलतियां
1. मनुष्य को सुबह और शाम 2 समय भोजन करना चाहिए। इन 2 समय के बीच में भोजन नहीं करना चाहिए।
2. दो भोजन के बीच में बार-बार नहीं खाना चाहिए जैसे कि चाय पीना कॉफी बिना चिप्स स्नेक आदि। मतलब दो भोजनों के बीच में बिल्कुल भी कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
3. अगर हम दो भोजनों के बीच में कुछ खाते हैं तो इससे पाचन शक्ति कमजोर होती है और शरीर को उस भोजन को पचाने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है।क्योंकि पहला भोजन भी पचा नहीं है और हम बार-बार दूसरा भोजन कर लेते हैं।
4. दो भोजन के बीच में कम से कम 6 से 8 घंटे का अंतर होना चाहिए।
5. भूख लगने पर ही हमेशा भोजन करना चाहिए।अगर भूख नहीं लगी है और हम खा लेते हैं इससे शरीर रोगी होता है। मोटापा गैस अपच एसिडिटी यह सब रोग घेर लेते हैं।
6. जब तक पहले वाला भोजन ना पता हो तब तक दूसरा मुझे नहीं करना चाहिए। पहले वाला भोजन पच गया हो उसके लक्षण है शरीर हल्का महसूस होना, आलस महसूस ना होना, दोबारा भूख लगना।
7. पानी पीने के लिए तांबे का बर्तन सर्वोत्तम है लेकिन अगर वह उपलब्ध नहीं है तो आप मिट्टी के बर्तन का प्रयोग भी कर सकते हैं।
8. टीवी देखते समय, बात करते हुए भोजन कभी भी नहीं करना चाहिए। भोजन करते समय ध्यान से भोजन पर होना चाहिए। अगर ऐसा करेंगे करेंगे तो भजन अच्छे से पच जाएगा।
9. भोजन को कम से कम 32 बार चबाकर खाना चाहिए। जिससे के भोजन अच्छे से पीस जाए। आयुर्वेद में कहा जाता है कि भोजन का 50% भाग हमारे मुंह में ही पच जाता हैइसका मतलब यह है कि अगर हम भोजन चबा चबाकर करेंगे तो 50% तय हो जाएगा कि भोजन अच्छे से पच जाएगा।
10. भोजन को 30 मिनट में करना चाहिए। इसका मतलब भोजन धीरे से शांत चित्त होकर आराम से बैठकर खाना चाहिए। भोजन करने में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इस प्रकार भोजन करने से भोजन अच्छे से पच जाता है।
11. भोजन ना ही अत्यंत ठंडा होना चाहिए और ना ही अत्यंत गरम।
12. जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम खाएं। ऐसा करने से भोजन अच्छे से पच जाएगा और मोटापा भी नहीं आएगा।
13. जितनी भूख हो उससे अधिक भोजन कभी भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना रोगों को आमंत्रण देने के बराबर है।
14. अगर प्यास लग रही हूं तो पानी पीना चाहिए उसके स्थान पर भोजन नहीं करना चाहिए और भूख लग रही हो तो भोजन करना चाहिए उसके स्थान पर पानी नहीं पीना चाहिए।
15. भोजन स्वाद के अनुसार नहीं बल्कि स्वास्थ्य के अनुसार करना चाहिए जो भोजन हमारे शरीर के लिए हितकारी हो स्वास्थ्यवर्धक को लाभकारी है उसको करना चाहिए चाहे वह खाने में स्वाद हो या ना हो।
भोजन करते समय की जाने वाली साधारण गलतियां
Reviewed by Tarun Baveja
on
February 24, 2020
Rating:

sahi hai
ReplyDelete