खाना बनाते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
1. आयुर्वेद के अनुसार भोजन तीन प्रकार का होता है। सात्विक भोजन, राजसिक भोजन और तामसिक भोजन।
2. हमें हमेशा यह प्रयास करना चाहिए कि हम हमेशा सात्विक भोजन लें। इस भोजन में अन्न, दूध, देसी घी, मक्खन, मट्ठा, दही, हरी सब्जियां सभी प्रकार के फल आदि होते हैं।
3. सात्विक भोजन खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर बिल्कुल निरोग रहता है। एक भी बीमारी नहीं आ सकती। बस इस नियम का पालन करने के लिए अपनी जीभ पर नियंत्रण चाहिए।
4. राजसिक आहार में सभी प्रकार की मिठाइयां, मसालेदार भोजन, चाय, कॉफी नाश्ते और लंच में सभी प्रकार की आधुनिक पदार्थ आदि आते हैं। इस प्रकार के आहार के सेवन से शरीर धीरे-धीरे रोगी हो जाता है। मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की समस्या आदि हीरो गेर लेते हैं।
5. राजसिक आहार का सेवन लगभग सभी लोग करते हैं। आधुनिक युग में इस आहार से बचना बहुत मुश्किल है क्योंकि व्यक्ति का अपने जीभ पर नियंत्रण नहीं रहा। लेकिन हमारी उन व्यक्तियों से प्रार्थना है कि इस आहार को वे कम से कम मात्रा में लें ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
6. तामसिक आहार में मांसाहार, बासी भोजन और एक दूसरे के विपरीत वस्तुओं का सेवन आता है।
7. तामसिक और का व्यक्ति की मन और बुद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।व्यक्ति आलसी और क्रोधी हो जाता है। वे हमेशा स्वार्थ सिद्धि ही देखता है। ऐसा व्यक्ति नशा करना भी शुरू कर देता है और चरित्र हीनता का अवगुण भी अधिकतर इन्हीं लोगों में पाया जाता है।
8. सुबह ठंडी तासीर वाले भोजन का सेवन कर सकते हैं।लेकिन सूर्यास्त के बाद ठंडी तासीर वाले भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
9.वैसे तो सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए क्योंकि जब तक सूर्य है तब तक हमारी जठराग्नि प्रदीप्त रहती है।लेकिन अगर सूर्यास्त के बाद भोजन करना ही है तो गर्म तासीर वाले भोजन को ही गाना चाहिए।
10. अगर रात को खाना ही है तो खाना कभी भी ठंडा नहीं खाना चाहिए।
11. दाल में तड़का लगाने की जरूरत नहीं है। एक कटोरी दाल में एक चम्मच देसी घी जीरे का तड़का लगाकर ही खाएं।
12.खाने के बाद छाछ पीना अमृत समान माना गया है।
13. अत्यधिक खट्टे और नमक वाले पदार्थ हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।
14. दही वाले रायते में हींग और जीरा का तड़का लगाना सेहत के लिए जरूरी होता है।
15. फलों को हमेशा अकेला ही खाना चाहिए। किसी भी खाने के साथ नहीं खाना चाहिए और हमेशा खाने से पहले खाना चाहिए।जैसे की सलाद को भी खाने से पहले ही खाना चाहिए।
खाना बनाते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
Reviewed by Tarun Baveja
on
February 25, 2020
Rating:

No comments: