बादाम खाने के फायदे और नियम
नमस्कार दोस्तोंआज का विषय बदाम खाने पर है। आज हम जानेंगे कि बादाम के खाने के क्या फायदे हैं क्योंकि बादाम की कीमत बहुत ज्यादा होती है। तो हर इंसान इसे नहीं खरीद सकता इसलिए मैंने बदाम की जगह खाने वाले तीन फूड ढूंढ निकाले हैं जो कुछ हद तक बादाम के जैसे हमारे शरीर में पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं।
उन तीन फ़ूड को खाने के बाद आपको कुछ हद तक बदाम जैसे फायदे भी मिल सकते हैं। जैसे कि हम बात करें। ड्राई फ्रूट की, सूखे मेवे की ,मतलब काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, अंजीर, मुंगफली आदि की तो उसमें सबसे अच्छा बादाम ही माना जाता है। उसमें से निकला हुआ रोगन तो बहुत ही कीमती है। जैसे दूध से निकाला हुआ घी।
बादाम खाने से कब्ज की समस्या में फायदा
बादाम खाने का एक तरीका होता है। लेकिन हम उससे पहले बादाम खाने के कुछ फायदे के बारे में जान लेते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो बादाम का लगातार सेवन करने से आपको कब्ज से राहत मिलेगी। क्योंकि बादाम में रेशिया फाइबर मौजूद होते जिससे यह डाइजेशन को अच्छा रखते है और पेट भी साफ रखते हैं।
बादाम वेट लॉस करने में सहायक
दूसरा है कि बादाम खाने से वेट लॉस में मदद मिलेगी। जैसे कि मैंने अभी बताया कि बादाम में फाइबर होता है और फाइबर का एक और काम हमारे पेट में लंबे समय तक भरे रहने का भी होता है। फाइवर के साथ साथ इस में फैट की मात्रा भी अधिक होती है। इन दोनों की कोबिनेशन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। जिससे आप कम खाएँगे और दिन में ज्यादा कैलोरी नहीं ले सकेगे और प्रणाम स्वरूप आप अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं।
स्मरण शक्ति या याददाश्त को बढ़ाना
बादाम का खाने का तीसरा फायदा इससे हमारी मेमोरी पावर या यादाश शक्ति बढ़ती है क्योंकि इसमें विटामिन ई होता है। विटामिन ई हमारे ब्रेन के लिए लाभकारी होता है। विटामिन ई से हमारी आंखें भी अच्छी बनी रहती हैं।
चेहरे की चमक को बढ़ाता है बादाम
चौथा सबसे बड़ा लाभ बादाम खाने से होता है कि इसका लगातार सेवन करने से हमारे चेहरे की चमक बढ़ती है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। उसका निरन्तर सेवन करते रहने से समय के साथ साथ आने वाली झुर्रियों को भी दूर करता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक
पांचवा तथा अंतिम फायदा जाने दो बादाम खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम होता है। जो बी पी को कंट्रोल रखने में सहायक होता है। बादाम का रोज सेवन करने से हमारे शरीर में मैग्नीशियम की जरूरत कुछ हद तक पूरी हो सकती है। जिससे हम ब्लड प्रेशर कम कर सकते हैं।
तो दोस्तों बदाम खाने के कुछ फायदे के बारे में जानने के बाद। अब हम बादाम खाने का सही तरीका जान लेते हैं।
बादाम खाने का सही समय
बादाम खाने का सही समय सुबह सुबह खाली पेट होता है। इसलिए हमें अपनी पाचन शक्ति के अनुसार रात को बादाम पानी में गलने के लिए छोड़ दें। क्योंकि इससे बादाम की गर्मी शांत हो जाती है। इस तरह हम सुबह उसका छिलका आसानी से निकाल सकते हैं। ध्यान दें हमें बादाम का छिलका नहीं खाना है और ना ही बादाम का पानी पीना है।
यह दोनों हमारे शरीर में बहुत मुश्किल से पचते हैं और पाचन तंत्र में गड़बड़ी पैदा करते हैं। छिलका निकालने के बाद बादाम को अच्छी तरह से चबाकर खाये और चाहे तो इसके ऊपर दूध पी सकते हैं। लेकिन आपको अगर सर्दी जुकाम हो गया हो, बार बार कफ निकलता हो तो इसे रात को सोते समय सूखा ही दूध के साथ ले सकते हैं। लेकिन ज्यादा दिनों तक ऐसा ना करें।
ऐसे तीन आहार जो बदाम की बराबरी करते हैं
अब हम जानते हैं कि वह कौन कौन से ऐसे फूड हैं जो कुछ कुछ हमें बादाम के फायदे दे सकते हैं। इन तीनों को हमारे बड़े बुजुर्गों गरीबों का बादाम भी कहते थे। पहले नंबर पर आता है देसी चन्ना। दूसरे नंबर पर आती है मूंगफली। अंत में आता है पिस्ता।
अगर हम तीनों के nutrients की बात करें। तो यह तीनो कुछ हद तक हमारे शरीर में बादाम की पूर्ति कर सकते हैं। दोस्तों ऐसा ही ना माने की यही बादाम हैं क्योंकि अगर हम बादाम के फायदे चाहिए तो वह हमें बादाम ही दे सकता है। अगर कुछ कंडीशन में हम बादाम नहीं खरीद सकते तो उस स्थिति में हम इन तीन फूड को बादाम की तरह ले सकते हैं। तो दोस्तों उम्मीद करता हूं। मेरे द्वारा बताए की जानकारी आपके जीवन में जरूर कारगर साबित होगी। धन्यवाद।
बादाम खाने के फायदे और नियम
Reviewed by Tarun Baveja
on
August 06, 2021
Rating:

No comments: