गुड खाने के 50 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप।

नमस्कार दोस्तों।
इस आर्टिकल में आज आपको गुड़ के फायदे के बारे में बताया जा रहा है। जोकि सेहत के लिए वरदान है।
चीनी के स्थान पर गुड़ का प्रयोग करें।
क्योंकि जब चीनी को गन्ने के रस से बनाया जाता है तो गुड़ का रस बहुत ज्यादा तापमान पर पकता है और चीनी को सफेद करने के लिए इतने केमिकल्स मिलाए जाते हैं। कि चीनी की न्यूट्रिशन वैल्यू खत्म हो जाती है यानी कि उसमें कोई भी खनिज तत्व विटामिन नहीं बचता। चीनी एक मीठा केमिकल युक्त पदार्थ है इससे ऊपर कुछ भी नहीं। उल्टा इसे खाने से हमें अनेकों रोग घेर लेते हैं।
इसलिए आपसे प्रार्थना है कि आप चीनी का प्रयोग आज से ही बंद कर दें और उसके स्थान पर गुड़ का प्रयोग करें। लेकिन याद रहे गुड को भी सफेद बनाने के लिए उसमें केमिकल मिलाया जाते हैं। इसलिए बिना केमिकल के काले या चॉकलेट कलर का गुण ही खाएं।
आइए जानते हैं गुड़ के फायदे के बारे में।
1. गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस होता है। जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है।

2. गुड़ खून की कमी को दूर करता है।

3. गुड़ खाने से कब्ज दूर होती है।

4. गुड़ विटामिन और खनिज तत्वों का भंडार है।

5. गुड़ से त्वचा को पोषण मिलता है।

6. गुड़ शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है।

7. गुड़ खाकर ऊपर से दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है।

8. गुड़ खाने से पेशाब खुलकर आता है।

9.नगुड़ शरीर में आसानी से पच जाता है।

10. यह शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है।

11. शारीरिक कमजोरी में दूध के साथ गुड़ का सेवन अत्यंत लाभकारी है।

12. गुड़ के साथ दूध का प्रयोग करने से दुर्बल व्यक्ति को ताकत मिलती है।

13. गुड़ के सेवन से रक्त शर्करा का स्तर अचानक से नहीं बढ़ता है।

14. हिचकी होने पर अदरक के साथ गुड़ का सेवन करने से हिचकी ठीक हो जाती है।

15. खाने के बाद गुड़ खाने से खाना अच्छे से पच है।

16. गुड़ गैस या एसिडिटी ठीक करने में लाभदायक है।

17. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

18. गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में गुड़ का हलवा बनाकर जरूर खाना चाहिए।

19. गुड़ याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है।

20. गुड़ पुरानी खांसी ठीक करने में भी लाभदायक है।

21. गुड़ के उपयोग से गला चिकना और मुलायम बनता है।

22. आयुर्वेद के अनुसार गुड़ फेफड़ों में गर्मी लाता है जिससे दमा अस्थमा खांसी और सांस लेने की तकलीफों से राहत मिलती है।

23. गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है।

24. इसका नियमित सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

25. इसके सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी है।

26. इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं को खून की कमी नहीं होती।

27. जो लोग अधिक काम करते हैं। उन लोगों के लिए गुड़ बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।

28. इसके सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की मात्रा बढ़ती है।

29. गुड़ में पोटेशियम और सोडियम भी होते हैं।

30. गुड़ शरीर में एसिड के स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।

31. दिल की बीमारी से बचने में भी गुड़ आपकी मदद करता है।

32. गुड़ खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में सहायता करता है।

33. यह खून को साफ करता है। 

34. यह आंखों की कमजोरी दूर करने में मदद करता है।

35. गुड़ का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।

36. यह मासिक धर्म की परेशानियों में भी लाभकारी है।

37. गुड़ खाने से भूख खुलकर लगती है। जिन व्यक्तियों को खुलकर भूख नहीं लगती उन्हें प्रतिदिन गुड़ का सेवन करना चाहिए।

38. गुड़ में मैग्नीशियम भी पाया जाता है। जो की थकान दूर करने में बहुत फायदा करता है।

39. गुड़ पेट के कीड़े बाहर निकालने में मदद करता है।

40. गुड़ रक्त के विकारों को दूर करता है जिससे खाज खुजली पिंपल्स कील मुहांसे नहीं होती।

41. गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए गरम प्रकृति के लोगों को अत्यधिक मात्रा में गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए।

42. जिनको नकसीर की शिकायत होउन्हें गर्मियों में ज्यादा मात्रा में गुड़ नहीं खाना चाहिए।

43. शुगर के रोगियों को गुड़ का अत्यधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

44. अगर आपके शरीर में सूजन है तो आपको गुड का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

45. बसंत ऋतु में गुड नहीं खाना चाहिए।

दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल जानकारी से भरपूर लगा हो तो उसको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा और कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव अवश्य दीजिएगा।
धन्यवाद
गुड खाने के 50 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप। गुड खाने के 50 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप। Reviewed by Tarun Baveja on February 18, 2020 Rating: 5

2 comments:

Powered by Blogger.