आज हम आपके जीवन में अतिरिक्त 19 वर्ष जोड़ने वाले एक फार्मूला के बारे में आपको बताएंगे। वह फॉर्मूला लेकर आए हैं खुशियों का। यह फार्मूला दो हिस्सों में है पहला फार्मूला को यह बताएगा कि आपकी उम्र कैसे 10 वर्ष सीधे-सीधे बढ़ सकती है लेकिन हम विशेषण की शुरुआत में ही आपको बता दें कि इसके लिए आपको पुरुषार्थ भी करना होगा
यानी बैठे-बैठे 10 वर्ष नहीं बढ़ जाएंगे। हम आपको यह भी बताएंगे कि आप अपने कर्मों के बल पर इसी जिंदगी में इसी जीवन में अपने सपने पूरे कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने होंगे और मेहनत भी करनी होगी। दिल से काम नहीं चलेगा। आपने देखा होगा बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो पीछे रह जाते हैं। जीवन में अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं।
अगर आप 50 वर्ष के हैं या फिर घर में कोई 50 वर्ष के आसपास का व्यक्ति है तो आज उम्र बढ़ाने वाला यह विशेषण आप सभी को पूरे परिवार के साथ पड़ना चाहिए क्योंकि आज हम आपको उन पांच स्वास्थ्यवर्धक आदतों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनी जिंदगी में अपनाकर 50 साल के आसपास के लोग अपनी आयु 10 वर्ष तक बढ़ा सकते हैं। आपकी आयु 70 की जगह सकती है 80। 80 की जगह 90 वर्ष तक पहुंच सकती है।
ये को एक्स्ट्रा 10 साल मिल रहे हैं। उनमें बीमारियां शामिल नहीं होंगी। डायबिटीज जैसी बीमारियां आप से दूरी बनाकर रखेंगी। एक नई स्टडी के मुताबिक आपको जिन पांच आदतों को अपने जीवन शैली में अपनाने की जरूरत है उनमें से पहली आदत है
1 सही खानपान
2 दूसरी है नियमित व्यायाम
3 तीसरी नियंत्रित भजन
4 चौथी आदत ज्यादा शराब से परहेज
5 पांचवी आदत धूम्रपान बिल्कुल नहीं
अगर आप 50 साल के आसपास के हैं और आपने यह 5 आदतें अपना ली। तो आपके 10 साल जीवन में ऐसे ही बढ़ जाएंगे।
इस रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि 50 साल के जिन महिलाओं ने इन सभी आदतों का या इनमें से पांच में से चार को भी अपने जीवन में शामिल कर लिया। उनकी आयु करीब 10 साल बड़ गई और इस दौरान उन्हें कोई बड़ी बीमारी भी नहीं हुई। लेकिन जिन महिलाओं ने इन अच्छी आदतों को नहीं अपनाया उन्हें लंबी उम्र नहीं मिली और लंबी उम्र मिली भी तो निरोगी काया नहीं मिली।
इसी तरह इन आदतों को जीवन में शामिल करने वाले पुरुषों की उम्र भी कम से कम 7 से 8 साल तक बढ़ गई और वह भी खतरनाक बीमारियों से बचे रहें। इस रिसर्च में कहा गया है कि 50 वर्ष पूरे कर चुके हो जो धूम्रपान करते थे या फिर जिनका अपने वजन पर नियंत्रण नहीं था उन्हें आमतौर पर बीमारी मुक्त एक्स्ट्रा उम्र नहीं मिली।
भारत के लोगों के लिए बीमारियों से मरने की बात कही गई है। उनसे सबसे ज्यादा हमारे ही देश के लोग प्रभावित हैं। उदाहरण के तौर पर भारत में हर वर्ष 5800000 लोगों की मृत्यु ह्रदय रोग की बीमारी, कैंसर और डायबिटीज की वजह से होती है। हर साल चार में से एक भारतीय की मौत इन्हीं बीमारियों के चलते होती है।
ध्यान देने की बात यह भी है कि ज्यादातर मामलों में इस तरह की मौत 70 वर्ष की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते हो ही जाती है। हम आपको डराना नहीं चाहते लेकिन सावधान जरूर करना चाहते हो। हमने यह तो बता दिया कि 50 वर्ष के होने जा रहे हैं या फिर 50 के हो चुके लोग दीर्घायु होने के लिए किन अच्छी आदतों को जीवन में अपनाएं।
लेकिन सबसे जरूरी यह जानना है कि इन आदतों को अपनाएं कैसे। आप चाहे तो नए साल पर यह नई शुरुआत करके खुद को और अपने परिवार को उपहार दे सकते हैं। हमने डॉक्टरों से बात करने के बाद आपके लिए कुछ स्वास्थ्यवर्धक जानकारियां इकट्ठे किए हैं।
सबसे पहले तो आपको यह करना है कि बाहर का खाना फास्ट फूड और डिब्बाबंद खाना। इन सब को अपने जीवन से निकाल दीजिए। ताजे फल और सब्जियों के अलावा साबुत अनाज को अपने भोजन में शामिल कीजिए। इसके अलावा ज्यादा चीनी और ज्यादा नमक दोनों को कम कर दीजिए। दोनों से परहेज़ कीजिए ना ज्यादा मीठा खाइए और ज्यादा नमकीन।
इसके साथ नियमित व्यायाम जरूरी है। लंबी उम्र के लिए आपको हर रोज कम से कम 30 से 40 मिनट तक करना चाहिए। आप दौड़ सकते हैं। साइकिलिंग कर सकते हैं। अपनी सुविधा के अनुसार कुछ भी शुरू कर सकते हैं।
उसमें लंबी उम्र के लिए धूम्रपान बिलकुल छोड़ देने की बात कही गई है। डॉक्टरों का कहना है कि वैसे तो सिगरेट पीना धूम्रपान करना किसी भी उम्र के लिए सही नहीं लेकिन अगर आप 50 के आसपास है तो धूम्रपान से दूरी बनाए रखने में ही आपकी भलाई है। क्योंकि धूम्रपान का यानी स्मोकिंग का सीधा असर आपके फेफड़ों और हृदय पर पड़ता है। आपके फेफड़े और हृदय सही तरीके से काम ना करें तो मौत का खतरा बढ़ जाता है।
रिसर्च में यह भी लिखा है कि ज्यादा शराब पीने से परहेज करना चाहिए। लेकिन हम आपसे कहना चाहेंगे कि थोड़ी शराब भी ना पिएं। भारत सामाजिक मान्यताओं का देश और देश के अधिकांश इलाकों में यह मान्यता है कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए खराब है एक सामाजिक बुराई भी है। इसलिए हम आपसे यही कहेंगे कि लंबी उम्र चाहिए तो शराब को अपनी जिंदगी से दूर ही रखें।
कोई इंसान कितने वर्षों तक जीवित रहता है इसमें आपके डीएनए का योगदान सिर्फ 10% होता है। बाकी 90% आपकी लाइफस्टाइल का।
जापान मि लोगों की उम्र सबसे ज्यादा होती है। इन्हीं आदतों के कारण करीब 9 साल तक बढ़ जाती है और इस दौरान वह निरोगी रहते है।
इस रिसर्च में इंग्लैंड के 10000 से ज्यादा लोगों और 14000 से ज्यादा अमेरिकी लोगों पर रिसर्च हुआ करीब 25000 लोगों पर रिसर्च के बाद आंकड़ों का आकलन किया गया तो पता चला कि दौलतमंद लोग करीब 31 साल तक स्वस्थ रहें इस दौरान वह गंभीर रूप से बीमार नहीं हुए जबकि जिन लोगों के पास ज्यादा पैसा नहीं था वह 22 से 30 वर्ष ही स्वस्थ रहता है। पैसे वाले और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की उम्र के बीच करीब 9 साल का फर्क आ गया।
अगर यह जानकारी आपको ज्ञान से भरपूर लगी हो तो इसे शेयर जरूर कीजिए।
धन्यवाद।
इन 5 आदतों से बढ़ाइए अपनी जिंदगी के 19 साल
Reviewed by Tarun Baveja
on
February 21, 2020
Rating:

No comments: